Close

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने खरीदा 50 करोड़ का घर, मां के बगल में ही बना रहे हैं ड्रीम होम, बोले- मुझे पैरेंट्स के करीब ही रहना था (Archana Puran Singh’s son Aaryamann buys 50 crore home next to his parents home, shows glimpse of his dream home in latest vlog)

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और पति परमीत सेठी (Parmeet Sethi) के दोनों बेटे आर्यमान (Aaryamann Sethi) और आयुष्मान (Ayushman Sethi)  हालांकि एक्टर बनना चाहते हैं, लेकिन उनका ये सपना अब तक पूरा नहीं हो पाया है, पर सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. दोनों यूट्यूब व्लॉग बनाते हैं, जिसमें उनकी फैमिली के साथ बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आती है.  अब अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आर्यमन ने मुंबई में आलीशान घर (Aaryamann buys 50 crore home) खरीद लिया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दिखाई है.

Archana Puran Singh's Son

आर्यमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की है कि उन्होंने अपना घर खरीद लिया है. उनके इस घर की कीमत लगभग 50 करोड़ है और उनका ये घर बेहद आलीशान है. व्लॉग में आर्यमन ने नए घर का टूर (,Aaryamann shows glimpse of his dream home) भी कराया है. 

Archana Puran Singh's Husband

आर्यमन ने बताया कि उनका घर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और वो बेसब्री से इसके पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं. आर्यमन ने ये भी बताया कि वो अपनी मंगेतर योगिता के साथ इस घर में रहेंगे. दरअसल अर्चना और परमीत ने मिलकर दो बंगले खरीदे हैं. दोनों बंगले बगल बगल में हैं. आर्यमन इसी बगल वाले बंगले में शिफ्ट होंगे. 

Archana Puran Singh' Son Dream Home

आर्यमन ने बताया कि मम्मी पापा के बगल में अपना ड्रीम होम पाकर वो बहुत खुश हैं. वो मम्मी पापा के पास ही रहना चाहते थे, क्योंकि वो सबसे ज़्यादा उन्हीं के करीब हैं. व्लॉग में हमेशा की तरह उन्होंने फैमिली मोमेंट्स भी शेयर किए, जिसमें अर्चना और परमीत के साथ आर्यमन ने बहुत अच्छे पल शेयर किए. उन्होंने नए घर के बारे में भी बात की.

Archana Puran Singh's son Aaryamann

नेटीज़न्स को उनका ये व्लॉग हमेशा की तरह बेहद पसंद आ रहा है. खासकर फैमिली के साथ उनकी बॉन्डिंग उन्हें बहुत अच्छी लग रही है. फैंस अब उनके इस नए व्लॉग पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही उन्हें नए घर की बधाई भी दे रहे हैं.

Share this article