Close

मास्टर शेफ विनर पंकज भदौरिया की हुई सक्सेसफुल ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, हॉस्पिटल के बेड से शेयर किया हेल्थ अपडेट, हुईं इमोशनल, हाथ जोड़कर फैंस का किया शुक्रिया अदा (MasterChef Winner Pankaj Bhadouria undergoes breast cancer surgery, Shares health update from the hospital, Thanks fans for their support and orayers)

मास्टर शेफ सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया (MasterChef Winner Pankaj Bhadouria) फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर (Pankaj Bhadouria is suffering from breast cancer) से जूझ रही हैं. 28 मई को पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके खुद ये न्यूज़ शेयर की थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. अस्पताल के बेट पर लेटे हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया फैमिली से ये रिक्वेस्ट भी किया था कि वो उनके लिए दुआ करें. कैंसर के बारे में जानकर पंकज भदौरिया के फैन्स निराश और परेशान हो गए थे और लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे थे, उन्हें हिम्मत बंधा रहे थे. अब पंकज भदौरिया ने अस्पताल के बेड से ही एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है. 

Pankaj Bhadouria

पंकज भदौरिया की ब्रैस्ट कैंसर सर्जरी (Pankaj Bhadouria undergoes breast cancer surgery) हो चुकी है और वो फिलहाल रिकवर कर रही हैं. उन्होंने अब सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड से ही लेटे लेटे अपने फैंस और सोशल मीडिया फैमिली के लिए एक वीडियो शेयर किया है और अपना हेल्थ अपडेट (Pankaj Bhadouria shares health update) दिया है. 

Pankaj Bhadouria

वीडियो में पंकज भदौरिया बेहद इमोशनल नज़र आ रही हैं. वो कह रही हैं, "मैं पर्सनली आप सभी को थैंक यू कहना चाहती हूं. आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, इतना सपोर्ट दिया है. लोग हर जगह से मुझ तक दुआएं पहुंचा रहे हैं. मैं आप सबकी आभारी हूं. आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मैं रिकवर होने की राह पर हूं. ईश्वर की कृपा से मेरी सर्जरी बहुत अच्छे से हो गई है. आपने मेरे लिए जो इतनी प्रार्थनाएं की हैं, यह उसी का असर है. मैं बहुत भावुक और आपकी आभारी हूं."

Pankaj Bhadouria

उन्होंने आगे कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली थी कि बहुत शुरुआती स्टेज पर मेरा कैंसर डिटेक्ट हो गया था. इसीलिए मैं रिकवर हो पाई. इसीलिए मेरी सर्जरी अच्छे से हो पाई है./और ये इसलिए हो पाया, क्योंकि मैंने अपना बहुत छोटा सा प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप करवाया था. इसलिए मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि अगर आप 40 की हैं या आपकी मां या बहन 40 की हैं तो उनका ये चेकअप जरूर करवाना. छोटा सा टेस्ट होता है, सेल्फ एग्जामिनेशन होता है जो आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगा. इसीलिए प्लीज आप लोग अपना भी खयाल रखिएगा. अपने लिए भी थोड़ा सा जागरूक हो जाइएगा."

Pankaj Bhadouria

आखिर में उन्होंने कहा, "पता नहीं क्यों हमको लगता है कि ये हमारे साथ नहीं होगा. हम सबके बारे में सुनते हैं, मालूम चलता है पर हम इसे सीरियसली नहीं लेते. हमें लगता है कि ये हमारे साथ नहीं होगा लेकिन ये किसी को भी हो सकता है. प्लीज अपना ध्यान रखिए. फिर से आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए आभार और शुक्रिया."

Pankaj Bhadouria

हालांकि इस वीडियो में पंकज भदौरिया बहुत दर्द में लग रही हैं, लेकिन उनके फैंस ये सुनकर खुश हो गए हैं कि उनकी सफल सर्जरी हो गई है. फैंस एक बार फिर उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उन्हें हौसला दे रहे हैं.

Share this article