आज २६ जुलाई कारगिल दिवस पर हम अपने वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए आभार प्रकट करते हैं! हर भारतवासी उनका सदैव ऋणी रहेगा! अपनी इसी भावना के साथ अनुपम खेर ने हमारे हिंदुस्तान के शहीदों को सलामी देते हुए फौजियों को धन्यवाद कहते हुए तस्वीर और गीत-सगीत के साथ उनका शुक्रिया अदा किया! उन्होंने कहा -
उनका बलिदान - हमारी आज़ादी
कारगिल विजय दिवस
26 जुलाई...
कारगिल की ऊंचाइयों पर लड़ा गया वह युद्ध केवल ज़मीन का नहीं था, वह हर भारतीय के सम्मान, स्वाभिमान और तिरंगे की शान का युद्ध था!
अमर जवान
कुछ चोटें समय के साथ भरती नहीं,
वो हमें गर्व से जीना सिखाती हैं!
कारगिल के वीरों को शत्-शत् नमन !
उनकी हिम्मत
उनका संघर्ष
हमारी प्रेरणा
जय हिन्द!🇮🇳
भारत माता की जय!
हिंदुस्तान... हिंदुस्तान...
तेरी आन.. तेरी शान.. मेरी जान हिंदुस्तान...
हिंदुस्तान...
पांच हज़ार वर्ष पहले हमारे देशवासी इसी वेद मंत्र का उच्चारण करके परमपिता परमात्मा से याचना करते थे-
सबका भला करो भगवान...
सबको सुख और शांति...
और पांच सौ वर्ष पहले भक्त मार्गदर्शक गुरुनानक ने इसी बात को सरल भाषा में दोहराया-
नानक नाम चढ़ती कला
तेरे पाड़े सर्वत्र का भला

KARGIL VIJAY DIWAS! ❤️😍🥹
मैं जब भी कारगिल के बारे में सोचता हूं, तो मुझे केवल युद्ध याद नहीं आता… मुझे याद आते हैं वे जवान, जिन्होंने मुस्कुराते हुए अपने आज को हमारे कल के लिए समर्पित कर दिया!🥹🥹 हम उनका ऋण कभी नहीं चुका सकते. लेकिन उन्हें याद रखना, उनके परिवारों का सम्मान करना और अपने देश से प्रेम करना, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है! कारगिल विजय दिवस पर भारत के सभी वीर सैनिकों को मेरा सादर प्रणाम! जय हिन्द! 🇮🇳 #KargilvijayDiwas
अनुपम खेर की ये भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिलों को छू गईं! उन्होंने भी अपना आभार दर्शाया!

KARGIL VIJAY DIWAS🇮🇳
भारतीय सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ जी का संदेश -
"कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक है। इस अवसर पर मैं कारगिल के सभी वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिनके पराक्रम और अटूट संकल्प ने राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करते हुए विजय का स्वर्णिम इतिहास रचा। उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय सेना के प्रत्येक योद्धा के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। भारतीय सेना राष्ट्र की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव समर्पित और प्रतिबद्ध है।"
जय हिन्द!
DHIRAJ SETH
जनरल धीरज सेठ, सेनाध्यक्ष
X
@adgpi
IndianArmy.adgpi
f
IndianArmy.adgpi
☑
Adgpi-IndianArmy
ADGPI-INDIANARMY
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी आज 'मन की बात' में हमारे वीर सैनिकों व अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया.
सच अपने इन वीरों को हम कभी नहीं भुला पाएंगे और उनके इस पराक्रम के लिए उन्हें सादर नमन और गर्व से कहेंगे हम सब आभारी हैं अपने इन बहादुर जवानों के!!
जय हिंद!🇮🇳

यह भी देखें: #कारगिल विजय दिवस: अमर शहीद जवानों को याद करें देशभक्ति के गानों के साथ (#KargilVijayDiwas Remembering Kargil War Heroes With Bollywood Patriotic Songs)
Photo Courtesy: Social Media
