Close

दीपिका-रणवीर और अनुष्का-विराट जैसी हैप्पी मैरिड लाइफ चाहते हैं, तो न्यूमेरोलॉजी के अनुसार चुनें पार्टनर (Want a Marriage Like Deepika-Ranveer & Anushka-Virat? Numerology Says Choose Your Partner Wisely)

शादी लाइफ का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है, जिसपर जीवनभर की खुशियां टिकी होती हैं. इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले अपने पार्टनर से अपना मूलांक मैच कर लें. और अगर आपकी गलत मूलांक वाले से शादी हो ही गई है तो किसी अच्छे न्यूमरोलॉजिस्ट से मिलकर ज़रूरी करेक्शन कर लें ताकि आप भी दीपिका-रणवीर और अनुष्का-विराट जैसी हैप्पी मैरिड लाइफ जी सकें.

मेरी सहेली पॉडकास्ट में हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूमरोलॉजिस्ट नवनीत मंधानी पहुंचे थे, जिन्होंने इस बारे में डिटेल में बात की.

पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

मूलांक 1

जिनकी भी जन्म तारीख 1, 10, 19, 28 है, वे मूलांक 1 वाले हैं. 

कैसे पार्टनर होते हैं?

मूलांक 1 वाले महत्वाकांक्षी होते हैं. इन्हें हमेशा नंबर 1 पर रहना पसंद होता है. इनकी प्रॉब्लम ये है कि शादी से पहले तो ये पार्टनर को खूब टाइम देते हैं, लेकिन शादी के बाद इनके लिए अपनी नंबर 1 पोजीशन ज़्यादा ज़रूरी हो जाती है, तो ये पार्टनर को पहले जैसा टाइम नहीं दे पाते. मूलांक 1 में भी 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों की कहानियां अलग अलग होती हैं. 19 तारीख वाले किसी को प्यार करते हैं तो उसके साथ के लिए दुनिया से लड़ जाएंगे, वहीं 28 तारीख वालों का शादी से पहले ब्रेकअप होता ही है (मसलन रणबीर कपूर जिनकी डेट ऑफ बर्थ 28 है). मूलांक 1 वालों को हमेशा सुंदर लाइफ पार्टनर मिलता है. इन्हें खुश रखना है तो जब ये बोलें तो इन्हें टोको मत. इससे इनका ईगो हर्ट हो जाता है. ये डोमिनेटिंग भी होते हैं और अपने मुंह से ही अपनी बड़ाई करना पसंद करते हैं. इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है, लेकिन इनका ऑरा इतना स्ट्रॉन्ग होता है कि इनके साथ रहनेवाले हमेशा खुश रहते हैं.

1 मूलांक वाले सेलेब्स: ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, ऐश्वर्या रॉय, अनुष्का शर्मा

Numerology

मूलांक 2

जिनकी भी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है, वे मूलांक 2 वाले हैं. 

कैसे पार्टनर होते हैं?

2 मूलांक वालों का मूड स्विंग बहुत ज़्यादा होता है. ये अभी कुछ कहेंगे और 2 मिनट बाद इनका व्यवहार तुरंत बदल जाता है. ये चंद्रमा का नम्बर है तो इनकी इन्ट्यूशन पावर ज़बरदस्त होती है. इसलिए इनके पार्टनर को कभी इनसे झूठ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि ये उनका झूठ तुरंत पकड़ लेंगे. 2 मूलांक वाले स्लो मूवर्स होते हैं, ये बिना सपोर्ट कुछ नहीं कर सकते, तो इनके पार्टनर को इनका सपोर्ट सिस्टम बनना पड़ेगा. ये बहुत अच्छे एक्टर होते हैं, इसलिए इंडस्ट्री में 2 मूलांक वाले लोग आपको ज़्यादा मिलेंगे.

2 मूलांक वाले सेलेब्स: राजेश खन्ना, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, संजय दत्त

मूलांक 3

जिनकी भी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है, वे मूलांक 3 वाले हैं. 

कैसे पार्टनर होते हैं?

नंबर 3 ब्रम्हांड का नम्बर है. इन लोगों को पूरे ब्रम्हांड का ज्ञान होता है. ये बहुत ज़्यादा ज्ञान देते हैं. इनके पार्टनर के साथ इनकी तभी निभ सकती है जब वो चुपचाप उनकी सारी ज्ञान की बातें सुनते रहें. 3 मूलांक वाले पार्टनर के पास टाइम नहीं होता. शादी के बाद ये शायद भूल ही जाएं कि रिश्तों में समय भी देना ज़रूरी है. इनमें बचपन से ही मैच्योरिटी आ जाती है, तो अगर इन्हें कम मेच्योर पार्टनर मिल जाए तो निभना मुश्किल हो जाएगा. 3 मूलांक वालों के लिए 1 मूलांक वाला पार्टनर बेस्ट होता है. 

3 मूलांक वाले सेलेब्स: आदित्य धर, करीना कपूर, क्रिकेटर रोहित शर्मा, सोनू सूद, श्रद्धा कपूर

मूलांक 4

जिनकी भी जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है, वे मूलांक 4 वाले हैं. 

कैसे पार्टनर होते हैं?

4 कार्मिक नंबर होता है. 4 मूलांक वालों के रिश्तों में, करियर में, मैरिड लाइफ में बहुत ज़्यादा उतार चढाव आते रहते हैं. इस मूलांक वालों को उनके पार्टनर को पूरा सपोर्ट करना होगा. डाउनफॉल में पार्टनर का साथ देना होगा. 4 नंबर वाले जो कमाते हैं, पूरा उड़ा देते हैं. तो इनके पार्टनर को इनका फाइनेंस भी मैनेज करना होगा. 4 नंबर वाले शादी कर लें तो उनका भाग्य बदल सकता है. ऋषभ पंत की लाइफ में भी काफी अप्स एंड डाउन्स चले रहे हैं, अगर वो शादी कर लें तो उनकी लाइफ में स्थिरता आ सकती है.

4 मूलांक वाले सेलेब्स: श्रीदेवी, प्रिटी जिंटा, तब्बू, जूही चावला

मूलांक 5

जिनकी भी जन्म तारीख 5, 14, 23 है, वे मूलांक 5 वाले हैं. 

कैसे पार्टनर होते हैं?

ये बुध का नम्बर है. 5 मूलांक वालों को हर काम फ़ास्ट चाहिए. ये बोलते बहुत ज़्यादा हैं तो इनके पार्टनर को अच्छा श्रोता होना चाहिए. इस मूलांक वालों का कोई दुश्मन नहीं होता. ये बहुत डिप्लोमेटिक होते हैं और अपनी कम्युनिकेशन स्किल से किसी का भी दिल जीत सकते हैं, लेकिन इनकी एक प्रॉब्लम ये भी है कि ज़्यादा बोलने के चक्कर में ये अपनी लाइफ के राज भी खोल देते हैं. ये किसी भी चीज़ से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं, तो इनके पार्टनर को हमेशा कुछ नया करते रहना होगा. वैसे 5 वालों को हैंडल करना मुश्किल है. विराट कोहली 5 मूलांक वाले हैं. अनुष्का और विराट आइडियल कपल माने जाते हैं, इसकी वजह है अनुष्का का मूलांक 1 है और 1 और 6 नम्बर वाले मूलांक 5 के लिए बेस्ट पार्टनर साबित होते हैं. अनुष्का का नम्बर 1 है इसलिए विराट के साथ उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ है.

5 मूलांक वाले सेलेब्स: आमिर खान, दीपिका पादुकोण, विराट कोहली, कंगना रनौत

मूलांक 6

जिनकी भी जन्म तारीख 6, 15, 24 है, वे मूलांक 6 वाले हैं. 

कैसे पार्टनर होते हैं?

मूलांक 6 वालों को पैमपरिंग, गिफ्ट बहुत पसंद आते हैं. इनके पार्टनर को इन्हें खुश रखना है तो इनके सारे स्पेशल डेज़ बर्थडे,  एनिवर्सरी याद रखनी होगी. मूलांक 6 वाले बेहद अट्रैक्टिव और चार्मिंग होते हैं. इनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी ज़्यादा होते हैं. इन्हें हर चीज़ ब्रांडेड चाहिए, तो इन्हें खुश रखने के लिए इनके पार्टनर को अपनी आमदनी बढ़ानी होगी. इन्हें तारीफ भी बहुत पसंद होती है, तो इनकी जमकर तारीफ करें. मूलांक 6 वालों के लिए 5 और 6 नंबर वाले आइडियल पार्टनर साबित होते हैं. शायद इसीलिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेस्ट कपल कहलाते हैं, क्योंकि रणवीर सिंह का मूलांक 6 है और दीपिका का 5 है, इसलिये न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से दोनों आइडियल कपल हैं.

6 मूलांक वाले सेलेब्स: रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, सचिन तेंडुलकर

मूलांक 7

जिनकी भी जन्म तारीख 7, 16, 25 है, वे मूलांक 7 वाले हैं.

कैसे पार्टनर होते हैं?

बॉलीवुड में 7 मूलांक वाले आपको सबसे ज़्यादा देखने को मिलेंगे. मूलांक 7 वालों की शादियां सबसे ज़्यादा टूटती हैं या इनकी दो शादियां होती हैं. ऐसी कहावत है कि 7 नंबर वालों को ढाई घंटे, ढाई दिन या ढाई महीने से ज़्यादा कोई चीज़ अच्छी नहीं लगती. इनकी एक और खासियत है कि अध्यात्म की ओर इनका झुकाव बहुत जल्दी हो जाता है और इस चक्कर में ये शादी भी नहीं करते. तो या तो इनकी दो शादियां होती हैं या शादी होती ही नहीं. 

मूलांक 7 के सेलेब्स: महेंद्र सिंह धोनी (शादी से पहले इनका ब्रेकअप हो चुका है), करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, विकी कौशल, शाहिद कपूर, अटल बिहारी बाजपेयी

मूलांक 8 

जिनकी भी जन्म तारीख 8, 17, 26 है, वे मूलांक 8 वाले हैं.

कैसे पार्टनर होते हैं?

मूलांक 8 वाले लोग आ बैल मुझे मार स्वभाव के होते हैं. खुद मुसीबतों को इनवाइट करते हैं, इसका सबसे लेटेस्ट मिसाल हैं समय रैना. ये born labour होते हैं. इनको एक ही जनम में 7 जन्मों के काम निपटा लेने होते हैं. इनको मज़ाक और झूठ बिल्कुल भी पसंद नहीं. इसलिए इनके पार्टनर को झूठ और मज़ाक से बचना चाहिए. ये मेहनत करते हैं तो बेस्ट लाइफ जीते हैं. 40 की उम्र के बाद इनका भाग्योदय होता है, इसलिए इनके पार्टनर को आज की मुश्किलें देखकर इनका साथ नहीं छोड़ना चाहिए. 40 की उम्र तक इनका साथ दें, फिर इनके साथ आपकी किस्मत भी चमक जाएगी. इनके लिए परिवार सर्वोपरि होता है. 8 नंबर वाले किसी को प्यार करते हैं तो चाहे कुछ भी हो जाए, उसका साथ जिंदगीभर नहीं छोड़ते. इसकी सबसे अच्छी मिसाल हैं शिल्पा शेट्टी जिनका मूलांक 8 है. वो राज कुंद्रा के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़ी रहती हैं.

मूलांक 8 के सेलेब्स: शिल्पा शेट्टी, रवीना टण्डन

मूलांक 9 

जिनकी भी जन्म तारीख 9, 18, 27बहै, वे मूलांक 9 वाले हैं.

कैसे पार्टनर होते हैं?

मूलांक 9 वालों की शादी या तो लेट होती है या शादी ज़्यादा टिकती नहीं. ये बहुत गुस्से वाले होते हैं. इसलिए इनके पार्टनर को चाहिए कि जब ये गुस्से में हों तो कुछ न बोलें. ये इमोशनल भी होते हैं. लेकिन इनकी शादी को लेकर बहुत ज़्यादा कंफ्यूज़न होता है. इनके रिश्ते तो बनते हैं लेकिन टिकते नहीं. इसका सबसे बड़ी मिसाल हैं सलमान खान, जो कई लोगों से नाम जुड़ने के बावजूद अब तक कुंवारे हैं. हां मूलांक 9 वाले और इनके पार्टनर समझदारी दिखाएं तो हैप्पी मैरिड लाइफ जी सकते हैं.

मूलांक 9 के सेलेब्स: अक्षय कुमार, फरहान अख्तर

Share this article