आज की तारीख़ में तक़रीबन हर कोई किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है. कोई अपने प्यार को पाने के लिए बेताब है तो किसी की शादी नहीं हो रही.. न जाने कितने तो अपने करियर की डांवोडोल स्थिति को लेकर डिप्रेशन में है.. उस पर घर, पैसा, सेहत की चाह तो हर किसी को है ही... ऐसी तमाम बातों के लिए लाल किताब के उपाय जगज़ाहिर हैं.
मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में मशहूर सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ. अलफिया से जानेंगे इससे जुड़े कई अनछुए पहलुओं के बारे में. जहां पर हैं धन, रोज़गार, प्रेम व विवाह से जुड़ी रेमेडीज़ भी. पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
क्या आप लाल किताब के इन सरल नुस्ख़ों के बारे में जानते हैं? शायद नहीं.. तो आइए एक नज़र डालते हैं उन यूज़फुल रेमेडीज़ पर-
* रुपए-पैसे की कमी न रहे, आर्थिक स्थिति मज़बूत रहे, इसके लिए अपने पैसों की तिज़ोरी में सोने या चांदी का सिक्का लाल कपड़े में बांधकर रखें.
* यदि आपके पैरों में हमेशा दर्द बना रहता है तो इसके लिए लाल किताब के उपाय के अनुसार, पैरों के अंगूठे में चांदी के छल्ले पहनें.
* पैसों की परेशानी हो रही है और उस पर कर्ज़ से भी घिरे हैं तो ऐसे में सोमवार के दिन एक सूखा नारियल बहती नदी या नहर में प्रवाहित करें.
* जॉब, बिज़नेस, करियर में कामयाबी के लिए हर रोज़ सुबह पहली रोटी गाय को खिलाएं. इसके अलावा रात की आख़िरी रोटी का एक हिस्सा कौवे व काले कुत्ते को दें.
* धन वृद्धि के लिए चींटियों को शक्कर व आटा खिलाएं.
* घर में बरकत बनी रहे इसके लिए गुरुवार के दिन गाय को गुड़, हल्दी व भीगा हुआ चना दें.
* घर में सुख-शांति के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया प्रज्जवलित करें. साथ ही पानी में दूध-शक्कर मिलाकर अर्पित करें. इस दिन दीपक जलाने से परिवार में ख़ुशहाली बनी रहती है.
* पॉजिटिव एनर्जी से घर का वातावरण बना रहे और समृद्धि भी बनी रहे, इसके लिए सुबह-सुबह घर की नारी मुख्य द्वार पर एक लोटा जल चढ़ाएं. यदि घर की लक्ष्मी इस तरह जल डालती हैं तो घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है.
* यदि आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो शनिवार के दिन किसी ज़रूरतमंद को काला जूता या चप्पल दान करें.
नोटः ध्यान रहे आपकी आस्था व विश्वास पर ही यह उपाय कारगर सिद्ध होंगे. साथ ही पूरी श्रद्धा के साथ इसे लगातार नियमित रूप से 43 दिनों तक करना भी आवश्यक है, तभी ही इसके पूर्णतः फल प्राप्ति को आप पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जानें गणेश जी को प्रसन्न करने और मनोकामना पूरी करने के उपाय…(How To Get Blessings Of Lord Ganesha)
Photo Courtesy: Freepik
