Close

तुम्हारी मुस्कान मेरे दिल को रोशन कर देती है… सोनम को इमोशनल नोट के साथ अनिल कपूर ने बर्थडे विश किया… (Your smile brightens my heart… Anil Kapoor wishes Sonam a happy birthday with an emotional note…)

Sonam Kapoor

अनिल कपूर अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं. वे अपने सोनम, रिया व हर्षवर्द्धन पर ख़ास मौक़ों पर भरपूर प्यार लुटाते रहते हैं. और आज तो स्पेशल है ही उनकी प्यारी बिटिया सोनम का जन्मदिन जो है. अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए सोनम को बर्थडे विश किया.

Anil Kapoor and Sonam

वीडियो में सोनम की अलग-अलग तस्वीरें सीरीज़ की तरह चलती हैं. कहीं पापा की लाड़ली उनके गोद में खिल रही है तो कहीं पापा अपने बेटी की यादगार फोटो ले रहे हैं.

Sonam Kapoor

सबसे बेहतरीन तस्वीर सोनम पति और दोनों बच्चों वायु व रुद्र के साथ का है.

Sonam Kapoor

सोनम को उनके जन्मदिन पर बहन रिया ने भी ख़ूबसूरत केक व फूलों के साथ उनका स्वागत किया है.

Sonam Kapoor

करीना कपूर ने भी अपने ख़ास अंदाज़ में मुबारक बाद दी. लेकिन सारी लाइमलाइट ले गईं उनकी सास पूजा आहूजा. उन्होंने सोनम को ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और बधाइयां.

Sonam Kapoor

साथ ही साथ अपनी बहू के काफ़ी गुणगान भी किए. इस बात की ख़ुशी ज़ाहिर की कि वे अपने दोनों बेटों के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं.

Sonam Kapoor

सोनम वाकई में सुपर मॉम हैं.

Anil Kapoor and Sonam Kapoor

अनिल कपूर ने वीडियो साझा करने के साथ सोनम को लेकर अपनी भावनाएं कुछ यूं व्यक्त कीं...
हैप्पी बर्थडे सोनम. तुम्हारे बारे में बहुत कुछ कहा गया है, लेकिन कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकता कि तुम कितनी अनमोल, ख़ूबसूरत और सबकी चहेती हो... तुम्हारी मुस्कानहर कमरे को रोशन कर देती है (और मेरे दिल को भी), और तुम्हारी गर्मजोशी ह उस इंसान को छू जाती है, जो तुम्हें जानने का सौभाग्य पाता है. स़िर्फ तुम्हारे इस ख़ास दिन पर ही नहीं, बल्कि हर दिन, मैं तुम्हें दिल से भरपूर ख़ुशियां देना चाहता हूं.

यह भी पढ़ें: “शादी के 42 साल! साथ के 53 साल!” अनिल कपूर ने दिलचस्प अंदाज़ में पत्नी सुनीता को सालगिरह की बधाई दी (“42 years of marriage! 53 years of togetherness!” Anil Kapoor wishes wife Sunita on their anniversary in a interesting way)

ज़िंदगी और तुम्हारे सभी क़रीबी लोग तुम्हें प्यार, हंसी और अनगिनत ख़ूबसूरत पलों से नवाज़ते रहें- ऐसे पल जो ज़िंदगी को बेहद ख़ूबसूरत बना देते हैं! तुम्हें ढेर सारा प्यार बेटा!
इसी के साथ हार्ट की इमोजी भी दी अनिल कपूर ने.

Sonam Kapoor

सोनम कपूर बेहद ख़ुशनसीब हैं, जो उन्हें अपने पापा का इतना ढेर सारा प्यार मिल रहा है. वे ख़ूबसूरत अदाकारा होने के साथ-साथ स्टाइल आइकॉन भी हैं.

Sonam Kapoor

माना उन्होंने कम फिल्में कीं, लेकिन जो भी की बढ़िया रही, ख़ासकर नीरजा. उन्हें जन्मदिन की लख लख बधाइयां!

Sonam Kapoor

यह भी पढ़ें: क्या मोदी जी ने विश किया?.. अनुपम खेर की मां दुलारी के सवाल से फैंस भी मुस्कुरा उठे… (Did Modi wish me? Anupam Kher’s mother Dulari’s question made fans smile)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article