Close

जब कृति सेनॉन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना ने खेली आटे की होली… (When Kriti Sanon, Shahid Kapoor, and Rashmika Mandanna played Holi with Aata…)

Kriti Sanon, Shahid Kapoor, and Rashmika Mandanna

इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ मूवी काफ़ी सुर्ख़ियों में है. इसके सितारे भी फिल्म के प्रमोशन को लेकर रोज़ ही कुछ न कुछ मज़ेदार, दिलचस्प पोस्ट करते रहते हैं. जैसा की आप सभी जानते हैं कि साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की ‘कॉकटेल’ फिल्म का सीक्वल है कॉकटेल 2. लेकिन नए स्टार्स के साथ एक नई तिकड़ी के रूप में.

Kriti Sanon, Shahid Kapoor, and Rashmika Mandanna

चूंकि फिल्म 19 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होने वाली है, इस कारण इसके कलाकार शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना ज़ोर-शोर से इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं.

Shahid Kapoor

जहां कृति ने आटे की होली खेलते हुए मज़ेदार वीडियो शेयर किया तो वहीं शाहिद कपूर हैंडसम हंक के अवतार में अपने चॉकलेटी पोज़ का जलवा दिखाया.

रश्मिका मंदाना ने भी इसका लाजवाब गाना ‘वल्लाह...’ की झलकियां दिखाईं.

यह भी पढ़ें: तुम्हारी मुस्कान मेरे दिल को रोशन कर देती है… सोनम को इमोशनल नोट के साथ अनिल कपूर ने बर्थडे विश किया… (Your smile brightens my heart… Anil Kapoor wishes Sonam a happy birthday with an emotional note…)

कृति सेनॉन ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘कॉकेटल 2’ की उस शूटिंग के वीडियो साझा किए जब सभी ने शूट के साथ आटे से जमकर होली खेली थी. इस वीडियो में शाहिद कपूर पर रूमाली रोटी की टोपी और उनकी अजीबोगरीब भाव-भंगिमाएं माशाल्लाह क्या रंग जमा रहे हैं. कृति तो बाकायदा रोटी बनाने की प्रैक्टिस करते और सभी को ख़ूब आटा मलते-लगाते हुए नज़र आ रही हैं. ये सभी मौज-मस्ती को देखते हुए कहीं ऐसा ना हो अगली बार की होली में रंगों के साथ आटे की बहार भी शामिल हो जाए.

Kriti Sanon, Shahid Kapoor, and Rashmika Mandanna

कृति भी कहती हैं- सचमुच आटे से होली खेली!! सेट पर सबसे ज़्यादा गंदगी वाला दिन... और सबसे मज़ेदार भी!
इसी के साथ ‘कॉकटेल 2’ की 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ की बात भी कहती हैं.

जब भी किसी फिल्म में दो हसीना एक दीवाना होता है तब कहानी में तमाम ट्विस्ट देखने मिलते हैं. कुछ ऐसा ही हाल ‘कॉकटेल 2’ का भी है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर की दुल्हनिया कौन बनती है कृति या रश्मिका. इसके लिए तो प्रदर्शित होने का इंतज़ार करना होगा.

यह भी पढ़ें: क्या मोदी जी ने विश किया?.. अनुपम खेर की मां दुलारी के सवाल से फैंस भी मुस्कुरा उठे… (Did Modi wish me? Anupam Kher’s mother Dulari’s question made fans smile)

शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी को ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ फिल्म में लोगों ने काफ़ी पसंद किया था. और रश्मिका तो हैं ही नेशनल क्रश... देखते हैं इन तीनों की तिकड़ी कितना रंग जमाती है. फ़िलहाल आप आटे की होली का मज़ा तस्वीरों के साथ लीजिए...

Shahid Kapoor
Kriti Sanon, Shahid Kapoor, and Rashmika Mandanna
Kriti Sanon, Shahid Kapoor, and Rashmika Mandanna
Shahid Kapoor Holi with Aata
Kriti Sanon, Shahid Kapoor, and Rashmika Mandanna
Shahid Kapoor
Shahid Kapoor
Kriti Sanon

Photo Courtesy: Social Media

Share this article