एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के हसबैंड आनंद आहूजा (Husband Anand Ahuja) ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के लिए दिल को छू लेने वाला एप्रिसिएशन पोस्ट (appreciation post) शेयर किया है. इस एप्रिसिएशन पोस्ट में आनंद ने सोनम को 'मोस्ट इंस्पायरिंग और लविंग पार्टनर' (Most Inspiring And Loving Partner) बताया है. एक्ट्रेस के हसबैंड ये भी बताया है कि दूसरे बेटे के जन्म के बाद वे और भी ज्यादा व्यस्त हो गई हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को अपने हसबैंड आनंद आहूजा की तरफ से हार्ट टचिंग ट्रिब्यूट मिला है. एक्ट्रेस के हसबैंड आनंद ने वाइफ की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में आनंद ने अपने रिलेशनशिप को सेलिब्रेट किया है. बता दें कि आनंद की ये पोस्ट उनके दूसरे बेटे के जन्म के बाद, मदर्स डे, उनकी 10वीं शादी की सालगिरह और सोनम के जन्मदिन सहित कई महीनों के व्यस्त दिनों के बाद आया है.

इस हार्टफेल्ट ट्रिब्यूट के साथ आनंद ने फैंस को फैमिली फोटोग्राफ की सीरीज की झलकियां दिखाई हैं, जिसमें सोनम कपूर और दोनों बच्चो के साथ बिताए स्वीट मोमेंट्स को कैप्चर किया है. साथ में वाइफ के लिए लविंग नोट भी लिखा है.

आनंद ने इस लविंग नोट में लिखा- सबसे ज़्यादा इंस्पायर करने वाली, हार्ड वर्किंग, दूसरों का ख्याल रखने वाली और खूबसूरत पार्टनर/गर्लफ्रेंड/पत्नी :P का हाथ थामकर ज़िंदगी के हर पल का अनुभव करने से बेहतर कुछ नहीं है. साथ में सीखना, आगे बढ़ना, एक-दूसरे को चुनौती देना और पलों को संजोना... लव यू, लव यू, लव यू @sonamkapoor.

हसबैंड की इस पोस्ट का क्विक रिप्लाई करते हुए सोनम कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है - सो स्वीट माई एंजल... लव यू....

आनंद ने भी फनी अंदाज़ में रिप्लाई करते हुए लिखा- मुझे पता है कि मैं हर दिन आपको यह बात कहकर परेशान करता हूँ! हाहा... लेकिन पिछले 4 महीने बहुत व्यस्त रहे, इन महीनों में हमारा दूसरा बच्चा, मदर्स डे, हमारी 10वीं सालगिरह और ज़ाहिर है, आपका जन्मदिन भी शामिल था, इसलिए मुझे इस तारीफ़ वाली पोस्ट में भी यह बात लिखनी ही थी @sonamkapoor.

