Close

वो देश विरोधी है… ओरी ने ध्रुव राठी को तंज कसते हुए दिखाया आईना… (He is anti-national… Orry takes a dig at Dhruv Rathee and holds up a mirror to him…)

ओरी अपने स्टाइल, स्टेटमेंट और अनोखे ड्रेस सेंस के लिए ख़ूब जाने जाते हैं. लेकिन अब तो उन्होंने खुलकर यूट्यूबर ध्रुव राठी पर ज़ुबानी हमला कर दिया है. ध्रुव को एंटी नेशनल... राठी की जगह ट्टी... उसे पसंद नहीं करता... और भी न जाने क्या-क्या कहते चले गए वे अपने हालिया इंटरव्यू में.

उनकी बातें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं. कुछ लोग इसे सटीक तो कुछ ग़लत बता रहे हैं.

लेकिन धु्रव राठी का इतिहास उठाकर देखा जाए तो ओरी (ओरहान अवात्रामणि) की बातें सच सी लगती हैं. ओरी की नाराज़गी इस बात को लेकर भी रही कि ध्रुव फ़िजूल का प्रोपोगंडा करते रहते हैं.

“जो उसकी सोच को सही और उसके एजेेंडे में फिट बैठती है उसी के बारे में अधिक बातें करना और वीडियो बनना पसंद करता है वह.” 

बकौल ओरी, “मुझे तो कभी-कभी समझ में ही नहीं आता कि वो कहना क्या चाहता है और उसका उद्देश्य क्या है. बस अपने नैरेटिव में बैठने वाली बातें करना कहां तक उचित है.”

यह भी पढ़ें: हर जन्म में मुझे आपकी ही संतान बनने का सौभाग्य मिले… बेहद इमोशनल नोट के साथ अनुपम खेर ने मां दुलारी को जन्मदिन की बधाइयां दीं… (May I have the good fortune of being your child in every birth… Anupam Kher wished his mother Dulari on her birthday with a very emotional note…)

ओरी बॉलीवुड सेलेब्स के क़रीबी दोस्त हैं, जिनमें जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे आदि हैं. उन्हें इस बात का भी ग़ुस्सा है कि ध्रुव मशहूर हस्तियों के नाम और तस्वीरों को मिस यूज़ करते हैं. तभी तो वे कहते हैं कि ध्रुव ने एक थंबनेल में उनके फोटो का ग़लत इस्तेमाल किया, जबकि वीडियो में वे दो सेकंड भी नहीं है. यह तो सरासर पब्लिक को बेवकूफ़ बनाने का काम है.

दरअसल, जब ध्रुव ने पिछले साल ऐक्ट्रेस के फेक ब्यूटी को लेकर एक वीडियो बनाया था जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कोजाल, दीपिका पादुकोण से लेकर जाह्नवी कपूर तक की ख़ूबसूरती पर सवाल उठाए थे. कहना यह था कि कुछ हीरोइन्स सर्जरी द्वारा अपनी ब्यूटी के साथ छेड़छाड़ करती हैं. असल में वे उतनी ख़ूबसूरत बिल्कुल नहीं है. लेकिन ओरी अपनी फ्रेंड जाह्नवी को लेकर कमेंट्स बर्दाश्त नहीं कर पाए और राठी को खरी-खरी सुना दी. ऐसे कई मौ़के आए, जब दोनों ने एक-दूसरे पर भड़ास निकाली है. लेकिन अपने ताज़ातरीन साक्षात्कार में एक बार फिर राठी की धज्जियां उड़ाने में ओरी ने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी. सबसे अधिक सुर्ख़ियों में रहा राठी का राष्ट्र विरोधी कंटेंट का मुद्दा. अब सोशल मीडिया पर राठी के तमाम पोस्ट देखें तो इसमें काफ़ी हद तक सच्चाई नज़र आती है.

व्यक्ति विदेश बर्लिन, जर्मनी में बैठकर देश को खोखला करने की साजिश आख़िर किनके इशारों पर रच रहा है, यह तो आनेवाले समय में पता ही चला जाएगा. फ़िलहाल हर कोई दोनों के पंगे का मज़ लुट रहे हैं.

ओरी ‘ख़तरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने को लेकर पर काफ़ी चर्चा में है. उस पर इसे लेकर उनके पोस्ट फैंस को ख़ूब पसंद आ रहे हैं.

ख़तरों के खिलाड़ी को सभी बेहद पसंद करते आए हैं. हर सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार करते है. अब इसका 15 सीजन जून-जुलाई में प्रसारित होनेवाला है. इसका प्रोमो देख ही लोग एक्साइटेड हो रहे हैं. रोहित शेट्टी की अगुवाई में इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है.

इस बार प्रतियोगी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है, ख़ासतौर पर गौरव खन्ना, अविका गौर, जैस्मीन भसीन, करण वाही, हर्ष गुजराल, रूबीना दिलैक और मस्तमौला ओरी भी कंटेस्टेंट में से एक हैं. ऐसा लगता है कि शायद खतरों के खिलाड़ी ने ही ओरी को प्रेरणा दे दी हो कि हर ख़तरा-पंगे मोल ले लें कल किसने देखा है, जो होगा देखा जाएगा. ओरी-ध्रुव का प्यार-नफ़रत का क्या गुल खिलाता है, वो जल्द ही सभी जान जाएंगे.

यह भी पढ़ें: महमूद- निराला कलाकार मस्तमौला अंदाज़ (Mehmood – A unique artist with a carefree style)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article