Close

‘कुमकुम भाग्य’ की 30 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले ने की सुसाइड, सदमे में हैं फैंस, जानें कौन थीं संचिता उगले (Who Was Sanchita Ugale? 30 Year Old Kumkum Bhagya Fame Actress Who Died By Suicide)

टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने में आ रही है कि शो 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले (Kumkum Bhagya Fame Actress Sanchita Ugale) अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड (Dies By Suicide) कर लिया है. इस खबर के फैलते ही पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई, इतना ही नहीं इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस भी सदमे में हैं.

Sanchita Ugale

30 वर्षीय संचिता उगले ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे छोटे किरदार निभा कर की थी. लेकिन इंडस्ट्री में पहचान संचिता को शो 'कुमकुम भाग्य' से मिली. अपनी एक्टिंग से संचिता ने ऑडियंस का दिल जीत लिया.

Sanchita Ugale

इसके अलावा संचिता मोस्ट पॉपुलर टीवी शो वागले की दुनिया और दिलवाली दुल्हा ले जाएगी में भी नजर आईं. इन दोनों शोज से संचिता को अधिक पॉपुलैरिटी मिली और वे ऑडियंस के दिलों पर राज करने लगी.

Sanchita Ugale

संचिता की पॉपुलैरिटी सिर्फ अपने एक्टिंग सही नहीं मिली, बल्कि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर 139k फॉलोअर्स थे.

Sanchita Ugale

एक्ट्रेस के मौत की खबर से फैलने से उनकी फैमिली, क्लोज फ्रेंड्स और फैंस सभी लोग सदमे में हैं. उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है.

Sanchita Ugale

बता दें कि सुसाइड से पहले संचिता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 19 घंटों पहले एक रील वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें वो काफी खुश और हंसती-चहकती हुई दिखी थी. इस वीडियो देखने के बाद ये कहना मुश्किल है कि एक्ट्रेस कभी सुसाइड जैसा कदम उठा सकती थी.

Share this article