टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं. एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि शौहर शाहनवाज शेख (Husband Shahnawaz Shaikh) घर में नया मंदिर लेकर (Bring New Temple) आए हैं.

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने यूट्यूब व्लॉग में पहले अपने नए घर को झलक दिखाई दी थी. एक्ट्रेस धीरे धीरे अपने घर को डेकोरेट कर रही हैं. और अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने चाहने वालों को इस बात की जानकारी दी है कि उनके मुस्लिम शौहर शहनवाज शेख घर में नया मंदिर लेकर आए हैं.

अपने यूट्यूब व्लॉग में शहनवाज शेख ने बताया कि नए घर में उनके मंदिर की पॉजिशन सही नहीं थी. तो अब हमें अपना मंदिर बदल वाना पड़ेगा. हमने अपना पुराना मंदिर पंडित को दे दिया. पुराना मंदिर बहुत हैवी था. वो मार्बल का था. उसकी साफ-सफाई और मेंटेनेंस में बहुत दिक्कत आती थी. इसलिए अब हम अपने घर में लकड़ी का बना हुआ मंदिर लेकर आए.

यूट्यूब व्लॉग में शहनवाज ने ये भी बताया कि मैं खुद अपनी पत्नी देवोलीना के साथ मार्केट जाकर नया मंदिर लेकर आया हूं. कार्पेंटर को घर में बुलाकर नए मंदिर को घर में सेट करवा दिया है.

यूजर्स सोशल मीडिया पर शहनवाज शेख को तारीफ कर रहे हैं. कि मुस्लिम होने के बाद भी वे खुद जाकर अपने घर के लिए मंदिर लेकर आए. एक फैन ने लिखा है - ऐसे मुस्लिम भी होते हैं, दिल जीत लिया आपके हसबैंड ने. दूसरे यूजर ने लिखा - दीपिका और शोएब को इनका ब्लॉग देखना चाहिए. दोनों अपने धर्मों की कितनी रिस्पेक्ट करते हैं. ऐसा करने के लिए आपके शौहर को hats off. बहुत सपोर्टिव हैं.

फैंस को बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी के पति मुस्लिम हैं. लेकिन शहनवाज शेख और देवोलीना भट्टाचार्जी दोनों ही एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं. शहनवाज, देवोलीना के साथ मंदिर भी जाते हैं और देवोलीना भी रमजान में अपने शौहर के लिए इफ्तारी बनाती हैं.
