Close

सुनीता आहूजा संग तलाक की झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ गोविन्दा लेंगे लीगल एक्शन, दी 100 करोड़ का मानहानि का केस करने की चेतावनी (Govinda Takes Legal Action Over Fake Content Amid Divorce Rumours With Sunita Ahuja)

काफी समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda and Sunita Ahuja) के बीच मन मुटाव की खबरें आ रही हैं, कुछ लोगों ने उनके तलाक की अफवाहों (Divorce Rumours) को भी हवा दी. लेकिन अब गोविंदा ने उन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है, जो मानहानि, उनकी प्राइवेसी में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं.

पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:

Govinda and wife

गोविंदा ने अपने और अपनी फैमिली के बारे में अपमानजनक बातें फैलाने वालों के खिलाफ कठोर एक्शन लिया है. एक्टर ने उन लोगों को एक नोटिस जारी किया है, जिन लोगों ने उनकी दूसरी शादी की झूठी अफवाह फैलाई है, साथ एक्टर ने उन लोगों पर 100 करोड़ का मानहानि केस की धमकी और दोषियों की संपत्ति भी जब्त करने की चेतावनी दी है.

Govinda and gf

एक्टर ने जो नोटिस जारी किया है, उसके अनुसार – बताए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मानहानि, प्राइवेसी का उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एक्टर ने अपने नोटिस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की संबंधित धाराओं का हवाला भी दिया है.

Govinda and wife

गोविंदा ने इस नोटिस के जरिये सख्त चेतावनी दी है- दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया जा सकता है. दोषियों के बैंक अकाउंट फ्रिज करने, प्रॉपर्टी और पासपोर्ट जब्त करने के लिए वे अदालत से अपील भी कर सकते हैं.

Govinda and wife

गोविंदा के इस नोटिस पर उनकी वाइफ सुनीता आहूजा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. बता दें कि गोविंदा ने ये नोटिस तब जारी किया है सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया. असल में सुनीता ने राखी सावंत से फोन पर बात करते हुए ये कहा था कि उन्होंने केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा और कोमल शादी की प्लानिंग कर रहे थे.

Share this article