Close

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान ने की अपनी मंगेतर से सगाई, एक्टर ने दिखाई मंगेतर की झलक, शेयर की स्टनिंग फोटोज (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actor Mohsin Khan Gets Engaged Share Pics With Fiancé)

पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Tv Show ‘Ye Rista Kya Kahlata Hai) में कार्तिक का किरदार निभानेवाले मोहसिन खान (Kartik Aka Mohsin Khan) ने अपनी मंगेतर के साथ सगाई कर ली है. सगाई के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई को खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी मंगेतर की झलक अपने फैंस को दिखाई है.

Mohsin Khan

सगाई के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई को खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी मंगेतर की झलक अपने फैंस को दिखाई है.

Mohsin Khan

इन तस्वीरों में मोहसिन खान ब्लैक कलर के सूट पेंट में हैंडसम लग रहे हैं. एक्टर की मंगेतर रेड कलर के गाउन में सिंपल और प्यारी लग रही है. सगाई की इन तस्वीरों में दोनों के फेस पर अपने प्यार को पाने की खुशी साफ दिखाई दे रही है.

Mohsin Khan

सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट करते हुए मोहसिन खान ने तस्वीरों के साथ प्यारा नोट भी लिखा है – या अल्लाह, ये बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील लड़की – जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती है. छेड़ती है, मजाक करती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है… इसे मेरे लिए ऊपर वाले ने लिखी थी.

Mohsin Khan

फैंस भी अपने फेवरेट एक्टर मोहसिन खान को सगाई के बंधन में बंधने पर बधाइयां दे रहे हैं. अनेक फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article