Close

हेलो अल्फा टाइम… आलिया भट्ट का किलर अंदाज़ (Hello Alpha Time… Alia Bhatt’s killer style)

इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर बेहद चर्चा में हैं. फिल्म का प्रमोशन भी वो ज़ोर-शोर से कर रही हैं. 'अल्फा' के ट्रेलर को देखकर हर कोई उनकी तारीफ़ कर रहा है. यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी प्रशंसा करने से ख़ुद को रोक नहीं पाए. अब आलिया के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है.

वाकई फिल्म में आलिया के एक्शन व इमोशन को देख हर कोई हैरान है. आलिया बचपन से ही एक्टर बनना चाहती थीं. अक्सर मिरर पर ख़ुद के अजीबोगरीब फेस बनाकर एक्टिंग किया करती थीं. बस, कैसे भी करके उन्हें हीरोइन बनना है, यह उन्होंने बचपन से ही ठान लिया था.

माना महेश भट्ट की बेटी होने का उन्हें फ़ायदा रहा. ख़ासकर करण जौहर जैसे गॉडफादर मिल जाए तो फिर काहे का संघर्ष, परंतु ऐसा नहीं था. अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक आलिया ने अपने अभिनय को निखारती-संवारती चली गईं. हर किसी ने उनके अभिनय की विविधता और क्षमता को सराहा. फिर चाहे वो 'हाइवे' हो या 'जिगरा' फिल्म.

वे कहती भी हैं कि मैंने बचपन से एक्ट्रेस बनने को लेकर कई ख़्वाब संजोए थे. लेकिन मुझे सब कुछ आसानी से नहीं मिला है. मेरी हार्ड वर्किंग, स्ट्रगल भी ख़ूब रहे हैं. सपने देखने के साथ अपने टैलेंट पर विश्‍वास रखने का अधिकार हर किसी को है, जो मुझमें भी था.

यह भी पढ़ें: वो देश विरोधी है… ओरी ने ध्रुव राठी को तंज कसते हुए दिखाया आईना… (He is anti-national… Orry takes a dig at Dhruv Rathee and holds up a mirror to him…)

आलिया भट्ट पहली बार अल्फा के ज़रिए यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं. मूवी में बॉबी देओल और उनकी ट्यूनिंग देखते ही बनती है. उस पर शरवरी वाघ के साथ उनके एक्शन के क्या कहने. इस फिल्म मेें उनके साथ अनिल कपूर भी ख़ास अंदाज़ में नज़र आएंगे.

दिल्ली में 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंची आलिया भट्ट का स्वैग लाजवाब रहा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोशन की ख़ूबसूरत तस्वीरें साझा कीं. एक नज़र इन पर- 

यह भी पढ़ें: महमूद- निराला कलाकार मस्तमौला अंदाज़ (Mehmood – A unique artist with a carefree style)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article