Close

लग्ज़री छोड़ घाट के किनारे ज़मीन पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर, नहीं की स्टेटस की परवाह, कॉमेडियन की सादगी पर फिदा हुए फैंस (Sunil Grover caught sleeping on the pavement at Ganga ghat among several devotees, Video goes viral, Comedian’s simplicity wins hearts)

अपनी एक्टिंग, मिमिक्री और कॉमेडी के लिए मशहूर स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भले ही ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा हों, लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद ही सिंपल इंसान हैं और आम इंसानों की तरह सादगी से जीना पसंद करते हैं. कई बार तो अपनी सिंपिसिटी से वो लोगों को हैरान कर चुके हैं. कभी वो जूस की दुकान पर गन्ने का जूस निकालते दिख जाते हैं तो कभी चाय की टपरी पर चाय बनाते दिख जाते हैं. और अब की बार तो 'गुत्थी' ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनके फैंस शॉक्ड रह गए हैं. 

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Sunil Grover's viral video) हो रहा है जिसमें वो गंगा किनारे घाट पर ज़मीन पर सुकून (Sunil Grover caught sleeping on the pavement) से सोते नज़र आ रहे हैं. ये वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एक बार फिर उनकी इस सादगी ने फैंस के दिल जीत लिया है. 

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर का ये वीडियो ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का है. यहां सुनील ग्रोवर एक फुटपाथ पर दूसरे लोगों के बीच ज़मीन पर सोते हुए दिखे. लग्ज़री छोड़कर वह वहीं घाट किनारे चादर बिछाकर सो गए. बगल में ही उन्होंने चप्पलें उतारी हुई थीं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, "तारे जमीन पर." वीडियो के बैकग्राउंड में जय महाकाल के जयकारे लग रहे हैं.

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. कॉमेडियन का ये सिंपल अंदाज़ देखकर फैंस उन पर फिदा (Sunil Grover's simplicity wins hearts) हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यूजर्स अब कॉमेंट करके उनके इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं और कह रहे हैं कि एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे. एक यूजर ने लिखा, "कमाल का इंसान और फेवरेट कलाकार."  एक फैन ने कमेंट किया, "डाउन टू अर्थ बंदा है यार." एक और यूज़र ने लिखा, "जमीन से जुड़ा इंसान एक बेहतर कलाकार मिस्टर गुलाटी."

Sunil Grover

कादर खान से लेकर आमिर खान तक, अमिताभ बच्चन, सलमान खान से लेकर डोनाल्ड ट्रम्प तक की मिमिक्री कर बार बार लोगों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर का ये पहला वीडियो नहीं है, जिसमें वो इस तरह से आम इंसान की तरह दिखे हों. कुछ महीने पहले एक्टर को सड़क किनारे हैंड पंप पर कपड़े धोते देखा गया था, वहीं एक बार वो कपड़े प्रेस करते भी नज़र आए थे.

Share this article