इंडस्ट्री में राखी सावंत का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. इंडस्ट्री में आज उन्हें आज एंटरटेनमेंट, कंट्रोवर्सी क्वीन, ड्रामा क्वीन, अटेंशन सीकर और आइटम गर्ल के नाम से भी लोग उन्हें पहचानते हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए राखी ने काफी स्ट्रगल किया, तकलीफें झेली पड़ी, तब कहीं जाकर राखी ने अपनी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. चलिए जानते हैं हमेशा लाइमलाइट में रहने वाली राखी सावंत के बारे में कुछ कही अनकही बातें.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत के बारे में और अधिक बातें जाने के लिए मेरी सहेली पॉडकास्ट के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- राखी सावंत का असली नाम नीरू भेड़ा है.
- उनकी मां जया भेड़ा एक अस्पताल में आया थीं. उनकी मां ने मुंबई पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल आनंद सावंत से दूसरी शादी की जिसके बाद राखी को दूसरे पिता का सरनेम मिला.
- जब राखी बच्ची थीं तो वे अक्सर अपने पड़ोसियों के फेंके गए कचरे में से खाना चुन खाया करती थीं.
- राखी ने मुंबई के विले पार्ले में स्थित गोकलीबाई हाई स्कूल से स्कूलिंग की. इसके बाद मिठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया.

- राखी ने 10 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था. 10 साल की उम्र में उन्होंने अनिल और टीना अंबानी के घर खाना सर्व करने का काम किया था, जिसके बदले में उन्हें 50 रुपए मिले थे.
- राखी को बचपन से डांस और एक्टिंग का बहुत शौक था. 11 साल की उम्र में राखी एक डांडिया इवेंट में हिस्सा लेना चाहती थीं. पता चलने पर उनकी मां ने उन्हें बहुत मारा और उसने बाल काट दिए. गुस्से में आकर राखी ने ठान किया कि वे पैरेंट्स की बात नहीं मानेंगी.
- अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए राखी ने बहुत मार खाई है. अभी तक उनके शरीर में चोट के निशान हैं. उनका बचपन ऐसे ही मार-पिटाई में बीता.
- राखी के पैरेंट्स चाहते थे कि वह शादी करके सैटल जो जाए, लेकिन वे शादी नहीं करनी चाहती थीं. फिल्मों में काम करने के लिए घर से भाग गईं.

- घर से भागने के बाद उनके पिता ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए. घर में कभी ने भी उनसे बात नहीं की.
- राखी को इंडस्ट्री में काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. जब बिग बॉस 15 के घर में राखी आई तो उन्होंने बताया कि जब वे 15 साल की थी तब उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी कराई थी.
- 1997 में फिल्म अग्निचक्र से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'जोरू का गुलाम', 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आईं.
- 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में वह टॉप फोर फाइनलिस्ट तक पहुंचीं.

इसी साल राखी ने बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी से दूसरी शादी की. दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली. कुछ ही महीने बाद तलाक हो गया. उस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

- अपनी मां की सलाह पर राखी ने अपने एग्स फ्रीज करवाए. इलाज कराया, पैसा लगाया, काफी दर्द भी सहा, लेकिन कोई उनसे शादी नहीं करना चाहता है. लोग उन्हें मैरिज मैटीरियल नहीं मानते. पर राखी को अभी भी अपने प्यार की तलाश है.
