हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी में रहनेवाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) जब भी मीडिया के सामने आती हैं, कुछ ऐसा बयान दे देती हैं कि सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli' podcast) में भी राखी सावंत ने ऐसे ऐसे बयान दिए हैं कि लाइमलाइट में आ गई हैं.

पूरा पोडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बिंदास स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो जमकर बयानबाजी (Rakhi Sawant's controversial statement) करती हैं और किसी पर भी निशाना साधने से घबराती नहीं हैं. वो रामदेव के साथ शादी के बयान से लेकर ब्रास्ट इंप्लांट तक हंगामेदार बयान दे चुकी हैं. हाल ही में राखी मेरी सहेली पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट पहुंची थीं, जहां वो अपने बिंदास अंदाज़ में नज़र आईं.

सबसे पहले तो उन्होंने देशभर में छोटी लड़कियों के साथ हो रहे रेप (Rakhi Sawant on rape) केस पर कानून और सरकार से लेकर पुरुषों तक को जमकर फटकार लगाई और कहा कि वो अगर कानून बनानेवाली होतीं या मंत्री होतीं तो बच्चियों से रेप करनेवालों को तुरंत मार डालतीं.

राखी से जब पूछा गया कि वो हमेशा चर्चा में क्यों रहती हैं तो उन्होंने बिंदास कहा, "क्योंकि मैं क्लीवेज दिखाती हूं. क्लीवेज दिखाने से हिबमेरी रोज़ी रोटी चलती है." इससे पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' शो के दौरान भी राखी ने इस तरह का बयान दिया था और कहा था ब्रेस्ट इंप्लांट करा चुकी हैं. उन्होंने कहा था, "जो भगवान नहीं देता वो डॉक्टर देता है. मैंने अपने क्लीवेज पर लाखों रुपये खर्च किए हैं तो इसलिए मैं बिंदास इसे दिखाती हूं."

राखी से पूछा गया कि वो अब ज़्यादातर टाइम दुबई में बिताती हैं, वहां वो क्या करती हैं. इस पर राखी ने कहा, "मैं वहां टिकटोक में काम करती हूं. लाखों रुपए कमाती हूं. वहां मुझे गालियां देने और गालियां खाने दोनों के पैसे मिलते हैं."

राखी ने इसके अलावा भी कई मुद्दों पर मज़ेदार बातें की, जो लोगों को पसंद आ रही हैं.
