Close

फिल्म राख के रिलीज होने के बाद उन्हें मिली जान से मारने की धमकी- फिल्म में खलनायक बने आकाश मखीजा ने बताया, बोले – लोग मुझे मारना चाहते हैं (Raakh villain Akash Makhija reveals receiving death threats after show’s release: ‘People want to kill me’)

प्राइम वीडियो पर रिलीज़ मूवी राख (Movie Raakh) में आकाश मखीजा (Aakash Makhija) ने सीरियल किलर (Sarial Killer) का किरदार निभाया है. इस फिल्म में आकाश का किरदार देखने के बाद ऑडियंस के बड़े स्ट्रांग रिएक्शन रहे. यहां तक कि एक्टर को जान से मारने की धमकियां (Death Threats)भी मिली है.

प्राइम वीडियो पर क्राइम ड्रामा फिल्म राख जिस दिन से रिलीज हुई है, उसी दिन से व्यूअर्स के बहुत जबरदस्त रिएक्शन आ रहे है. एक्टर आकाश मखीजा को फिल्म में विलेन 'बाबू' के किरदार का किरदार निभाया है. फिल्म में आकाश की एक्टिंग की खूब प्रशंसा हुई. लेकिन इस एक कारण की वजह से आकाश लाइम लाइट में आ हुए है.

हाल ही में ज़ूम को दिए इंटरव्यू मे आकाश ने बताया कि व्यूअर्स के रिएक्शन इतने ज़बरदस्त रहे है कि उन्हें व्यूअर्स से जान से मारने की धमकियां तक मिली हैं. अपनी परफॉर्मेंस पर आए रिएक्शन्स के बारे बात करते हुए आकाश ने कहा - जब मैं स्क्रीन पर खुद को देखता हूं तो मैं अपने काम को बहुत क्रिटिसाइज करता हूं. मैं खुद का मूल्यांकन नहीं कर सकता. मेरे काम पर दर्शकों की राय मेरे लिए सबसे अहम है. जब भी मैं अपना इंस्टाग्राम DM खोलता हूँ, तो देखता हूँ कि लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं.

एक्टर ने ये भी कहा- मौत की धमकी और पता नहीं क्या-क्या आ रहा है. व्यूअर्स ने बाबू को अपना लिया है. मुझे पता है कि वह देश का सबसे ज़्यादा नफ़रत किया जाने वाला किरदार है. कुछ मैसेज में तो यह भी लिखा था कि जब जयप्रकाश (अली फ़ज़ल) उसे पीट रहा था, तो हम खुश हो रहे थे. एक मज़ेदार और बात बताऊं - मेरी मां ने ये शो देखा और इमोशनल हो गईं, लेकिन जब अली मुझे पीट रहा था तो खुश हो गई. ये मां की ममता है.

जान से मारने वाले मैसेज मिलने के बावजूद आकाश दर्शकों के बीच इसे अपनी शानदार परफोर्मेंस का सबूत मानते हैं. उनकी परफ़ॉर्मेंस का दर्शकों पर वैसा ही असर हुआ है जैसा वे चाहते थे.

Share this article