Close

पद्म भूषण 2026 से सम्मानित किए जाने के बाद सिंगर अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक कर देने वाला नोट, बोलीं – पिछले 2 सालों से बीमार हूं, हेल्थ इश्यूज से जुड़ी परेशानियों को फेस कर रही हूं (Alka Yagnik Share Emotional Post After Honoured With Padma Bhushan-2026 Amid Facing Health Issue For Last 2 Years)

बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक (Bollywood's Playback Singer Alka Yagnik) ने अनेक बेहतरीन गाने गाकर फिल्म इंडस्ट्री में अपना अमूल्य योगदान दिया है. इसी के चलते अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. और अब सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम इस सम्मान को मिलने पर आभार (gratitude) व्यक्त किया है. साथ ही सिंगर ने अपने हेल्थ इश्यूज के बारे में भी बताया.

Alka Yagnik

एक दौर था जब चारों तरफ प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक के गानों की धूम मची रहती थी. सभी की ज़बान पर उनके गाने चढ़े थे. बॉलीवुड में अलका याग्निक के इसी योगदान को देखते हुए बीते कल राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मु ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया.

Alka Yagnik

इस सम्मान को ग्रहण के लिए मंच पर जाते समय 60 वर्षीय सिंगर बहुत कमजोर दिखी. उनके साथ एक अटेंडेंट भी थी, जो उन्हें मंच तक लेकर गई. सोशल मीडिया पर सम्मान प्राप्ति के कईवीडियो देखने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर पशोपेश में हैं.

Alka Yagnik

अलका याग्निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर संगीत की दुनिया में अपने योगदान के लिए मिले इस सम्मान पर आभार जताया है. साथ ही अपनी सेहत के बारे में भी बात की. भावुक कर देने वाले इस नोट में अलका ने लिखा - पिछले दो सालों से मैं इस बॉलीवुड और पब्लिक अपीयरेंस से दूर हूं. मैंने अपनी लाइफ के बारे में कभी कुछ शेयर नहीं किया है. लोग जानते थे कि मैं अपनी लाइफ में कई हेल्थ इश्यूज को फेस कर रही हूं. और इस दौरान आपका प्यार और दुआएं हर कदम पर मेरे साथ रहीं.

Alka Yagnik

अलका ने लिखा - आज, जब मैं देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक प्रेस्टिजियस पद्म भूषण को लेने के लिए आगे बढ़ी, तो मेरा दिल ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ था. ये सम्मान मुझे बहुत हंबल फील कराता है. इस सम्मान पर भले ही मेरा नाम है, लेकिन यह सम्मान उन सभी सुनने वालों का भी उतना ही है जिन्होंने मेरी आवाज को अपनी लाइफ में स्थान दिया है, कई जनरेशन तक मेरे गाए हुए गानों को पहुंचाया. मेरे अच्छे और मुश्किल, दोनों ही समय में मेरा साथ दिया

Alka Yagnik

अलका याग्निक ने अपनी इस पोस्ट में पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय, भारत सरकार और अपने फैंस का आभार व्यक्त किया हूं.

Alka Yagnik

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि अलका याग्निक सुनने की क्षमता कम होने की समस्या से जूझ रही हैं. इस बारे में सिंगर ने पहली बार 2024 में पब्लिकली बताया था. कुछ महीने पहले दिए एक इंटरव्यू में सिंगर ने बताया था कि वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं और उन्हें अभी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Share this article