टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है. इन फोटोज में अंकिता अपने हसबैंड विक्की जैन (Husband Vickky Jain) के साथ बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba) से मिलने के लिए उनके धाम पहुंची हुई हैं.

हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया. उनकी फोटोज इंटरनेट पर छाए थे. और अब फिल्म बागी 3 में टाइगर श्रॉफ की ऑनस्क्रीन भाभी बनी अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ बागेश्वर बाबा से मिलने पहुंचीं.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने के लिए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन मुंबई के भिवंडी स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे थे. दोनों ने बाबा का आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ वक्त बिताया.

मुलाकात के इस मौके पर कपल अपना स्टारडम भूलकर आम लोगों की तरह जमीन पर बैठे हुए थे. और उनके सामने बाबा बागेश्वर सोफे पर विराजमान थे. बाबा बागेश्वर से भेंट की फोटोज अंकिता और विक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की. कपल ने 2 फोटो शेयर की. पहली फोटो में अंकिता और विक्की जमीन पर बैठे हुए हैं. सोफे पर विराजमान बागेश्वर बाबा के सामने बैठकर उनसे आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में सब लोग एक साथ कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं.

शेयर की गई फोटोज से साफ पता चल रहा है कि अंकिता और विक्की दोनों हो उनकी बातों को बड़े ध्यान से सुन रहे हैं. दोनों ने बाबा के साथ भक्ति, श्रद्धा और ज्ञान जैसे विषयों पर ढेर सारी बातें की.
