Close

श्रद्धा कपूर का तमाशाई रॉयल अंदाज़ देख फैंस ही नहीं सेलेब्स भी हुए क्रेज़ी… (Not just fans, but even celebrities went crazy seeing Shraddha Kapoor’s spectacular royal style)

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी हर अदा प्रशंसकों को दीवाना कर देती है. अब तो उनके को-स्टार व सेलेब्स भी ‘ईथा’ में उन्हें तमाशा क्वीन के रूप में देखकर क्रेज़ी हुए जा रहे हैं. तभी तो विक्की कौशल, अनन्या पांडे, भूमि पेडणेकर, श्रेया घोषाल से लेकर तमाम फैंस ने फायर व लव ईमोजी की बाढ़ सी लगा दी. हर तरफ़ श्रद्धा के ही चर्चें हो रहे हैं.

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म एएढकअ के पिक्चर्स व टीजर साझा किए हैं, जिनमें उनकी हर अदा जानलेवा है, फिर चाहे वो लेबर पेन हो या लावणी नृत्य करते हुए क़ातिलाना भाव-भंगिमाएं. जब से उन्होंने इससे जुड़े पोस्ट शेयर किए हैं, उस पर जमकर कमेेंट्स आ रहे हैं. कोई फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, तो कोई इसे सुपर-डुपर हिट बता रहा है.

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor
Oplus_16908288

दिनेश विजान निर्मित, लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन के साथ अतुल-अजय का संगीत इस फिल्म को बेहद ख़ास बना रहा है. श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा व मोहम्मद जीशान अय्यूब भी विशेष रूप से नज़र आएंगे.

यह भी पढ़ें: इस फिल्म ने बदल दी थी अनिल कपूर की क़िस्मत, ‘नायक’ का इमोशनल नोट… (This film changed Anil Kapoor’s fortunes; an emotional note on ‘Nayak’…)

यह फिल्म महाराष्ट की मशहूर लोक गायिका, नृत्यांगना, तमाशा व लावणी के अपने ख़ूबसूरत शैली से लोगों को दीवाना कर देनेवाली विठाबाई नारायणगांवकर की ज़िंदगी पर आधारित है. उनके संघर्ष, कला के प्रति जुनून से लेकर ख़्याति तक को बड़े पर्दे पर दिखाने की सराहनीय कोशिश की गई है. उनसे जुड़ा एक प्रसंग तो बेइंतहा हैरतअंगेज रोंगटे खड़े कर देनेवाला है, जब वे गर्भावस्था के नौवें महीने में हैं और प्रसव पीड़ा से गुज़र रहीं, तब उनके तमाशे का शो भी हो रहा है. लेकिन उनकी अनुपस्थिति उनके चाहनेवालों तमाशागिरियों को नागवार गुज़रती है और वे स्टेज पर विठा को लाने की डिमांड करते हुए शोर-शराबा व हंगामा करते हैं.

Shraddha Kapoor

लाख मना किए जाने के बावजूद बच्चे के पैदा होने के बाद वे पूरे साज-श्रृंगार के साथ शो के लिए आती हैं. कहा भी जाता है कि वो मर जाएगी, पर जवाब यह कि तो क्या मिसाल तो बन ही जाएंगी... ऐसी थीं विठाबाई. और इसी दृश्य को टीजर में दिखाया गया है. श्रद्धा की प्रेग्नेंसी, उनका लेबर पेन में दर्द से भरा चेहरा, हर भाव, हर दर्द की लकीरें कई अनकही कहानी बयां करते नज़र आते हैं.
पोस्ट के साथ श्रद्धा का कहना कि पान में पान चखना हो तो मीठा! और तूफ़ान को नाचते देखना हो तो... एएढकअ सच में आग उगलती ग़जब की नाच दिखाती है ये कलाकार.

Shraddha Kapoor

फिल्म रक्षाबंधन को 28 अगस्त, 2026  को सिनेमाघरों में आनेवाली है.
श्रद्धा कपूर भरसक कम फिल्में करती हैं, लेकिन जो भी करती हैं कमाल की होती है. स्त्री 2, हसीना पारकर, तू झूठी मैं मक्कार, हाफ गर्लफ्रेंड, आशिक़ी 2 जैसी फिल्में इसकी मिसाल हैं.

Shraddha Kapoor

महाराष्ट्र के लोक नाट्य परंपरा की प्रसिद्ध शख़्सियत विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का यह म्यूज़िकल पीरियड बोयोपिकल ड्रामा यक़ीनन तमाशाई धूम मचाएगा इसमें कोई दो राय नहीं है. साल 1950 से लेकर 1980 तक की उनकी कथा दर्शकों को यक़ीनन झकझोरने में कामयाब रहेगी. 

Shraddha Kapoor

यह भी पढ़ें: कभी शाहरुख खान समोसे बेचते थे, जानें मज़ेदार क़िस्सा… (Shah Rukh Khan once used to sell samosas…)


Photo Courtesy: Social Media

Share this article