Close

इन 7 तरीकों से बुला सकते हैं आत्मा को (How To Call A Soul Of Dead Person)

बहुत सारे ऐसे होते हैं जिनके मन में आत्मा से बात करने की इच्छा होती है. वे आत्मा का आव्हान करते हैं और आत्मा के आने पर उनसे बात करते हैं. इसके लिए वे कई तरीक़े अपनाते हैं. ये तरीके कितने सही हैं और कितने ग़लत, ये पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता है. चलिए बताते हैं ये लोग किन किन तरीकों से आत्मा से संपर्क करते हैं.

आत्माओं के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मेरी सहेली पॉडकास्ट के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

1. प्लेनचिट: आत्मा से बात करने का ये तरीका आजकल चलन में है. इस तरीके में एक प्लेन शीट पर इंग्लिश के अक्षर और नंबर्स लिखे जाते हैं. सेंटर में एक सर्कल बना होता है. सेंटर के आसपास हां और नहीं लिखा होता है. सेंटर पर एक उल्टी कटोरी रखते हैं. तीन लोग उस पर अपनी उंगली रखते हैं. फिर अगरबत्ती लगाकर आत्मा का बुलाने के लिए आवाहन करते हैं. जब आत्मा आती है तो ये कटोरी अपने आप चलने लगती है. पूछे गए सवालों के जवाब भी यही कटोरी देती है.

How To Call A Soul Of Dead Person

2. उइजा बोर्ड: इस तरीके में आत्मा का आवाहन करने के लिए प्लेन पेपर की शीट की जगह लकड़ी के बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है. बाकी पूरा तरीका वही होता है. इस तरीके में बोर्ड की मदद से आत्मा का आह्‍वान कर उन्हें बुला सकते हैं और अपनी परेशानी बताकर उसका हल जान सकते हैं.

3. टेबल टर्निंग विधि: इस तरीके में तीन पैरों वाली टेबल लेकर उसके नीचे लकड़ी का एक गुटका रखते हैं. 2-4 लोग उस टेबल के चारों तरफ बैठ जाएं. सब लोग अपनी दोनों हथेलियों को टेबल पर रख दें. अब उस आदमी की आत्मा के बारे में सोचें जिसे बुलाना चाहते हैं. कुछ मिनटों में टेबल में कंपन पैदा होने लगेगा. यहां पर कंपन का मतलब है कि आत्मा आ गई है. आत्मा से प्रश्न किया जाता है और टेबल से आने वाली खटखट की आवाज से इशारों में प्रश्नों के उत्तर मिलने लगते हैं.

How To Call A Soul Of Dead Person

4. हार्ट शेप वुडन बोर्ड: हार्ट की शेप में दिखने वाला ये वुडन बोर्ड आत्मा को बुलाने का नया तरीका है. इस बोर्ड में पीछे की तरफ चारों ओर घूमने वाले व्हील लगे होते हैं. प्वाइंट की तरफ एक छेद होता है, जिसमें एक पेंसिल लगाते हैं. बोर्ड पर एक प्लेन पेपर रख कर उसके ऊपर इस यंत्र को रखते हैं. फिर आत्मा को बुलाने के लिए उसका आह्‍वान करते हैं. जैसे ही आत्मा आती है तो ये यंत्र अपने आप चलने लगता है. यंत्र में लगी पेंसिल आत्मा से पूछे गए सवालों के उत्तर देती है.

5. दूसरे व्यक्ति की बॉडी में देवी/देवता का आना: इस तरीके में देवी/देवता किसी व्यक्ति के शरीर में आते हैं. दूसरे लोगों से जुड़कर उनकी समस्या का समाधान करते हैं.

How To Call A Soul Of Dead Person

6. प्रयोगकर्ता की बॉडी में आती है आत्मा: इस तरीक़े में प्रयोगकर्ता आत्मा को बुलाने का माध्यम खुद बनता है. वह टेबल के साथ लगी कुर्सी पर बैठता है. एक प्लेन पेपर पर आत्मा से पूछे जाने वाले सवालों को लिखकर टेबल पर रखता है. एक पेंसिल को हल्के से अपने हाथ में पकड़ता है. फिर वह आत्मा का आह्‍वान करता है. कुछ देर बाद ही उसके हाथ पर भारीपन लगने लगता है. पेंसिल खुद ब खुद हिलने लगती है और खुद ही कागज पर लिखे प्रश्नों के उत्तर देने लगती है.

How To Call A Soul Of Dead Person

और भी तरीके हैं आत्मा को बुलाने के- कुछ लोगों को मिरर के सामने खड़े होने पर आत्मा दिखाई देती है.- जबकि कुछ लोग कांसे के थाल, मिट्टी की हांडी, कांच के गिलास, मोमबती, दीपक, तेल और अनाज के ऊपर भी आत्माओं को बुलाते हैं.

Share this article