Close

भारती सिंह ने विधि विधान से किया छोटे बेटे काजू का अन्नप्राशन संस्कार, नए ऑफिस में रखी पूजा, व्लॉग शेयर कर दिखाई झलक (Bharti Singh Performs Annaprashan Pooja For Son Kaju, Showers Blessing, Shares Glimpse Of The Function In Her Vlog)

लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) दूसरी बार मां बनने के बाद से ही लगातार अपने व्लॉग में छोटे बेटे काजू की भी हर खिलखिलाहट और शरारतों को कैप्चर करती हैं और फैंस के साथ शेयर करती हैं. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया (Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa) तो इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं ही और फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं, उनका बड़ा बेटा गोला यानी लक्ष लिम्बाचिया (Gola, Laksh Limbachiya) भी अपनी मां की तरह फैंस का फेवरेट है और अब इस लिस्ट में छोटे बेटे काजू (Kaju) का नाम भी शामिल हो गया है. वो चाहे काजू की फोटो शेयर करें या वीडियो- यूजर्स उन पर खूब प्यार बरसाते हैं.

Bharti Singh

काजू यानी यशवीर लिम्बाचिया (Yashveer  Limbachiya) अब 7 महीने का हो गया है और भारती ने अब पूरे विधिविधान से काजू का अन्न प्राशन संस्कार (Bharti Singh Performs Annaprashan Pooja For Son Kaju) किया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने व्लॉग में शेयर की है.

Bharti Singh with husband and son

 

Bharti Singh

काजू के अन्नप्राशन के लिए भारती ने अपने नए ऑफिस में छोटी सी पूजा रखी, जिसमें उनकी फैमिली के सभी लोग शामिल हुए. इसके लिए पूरे आफिस को फूलों से बड़ी ही ख़ूबसूरती से डेकोरेट किया गया था. काजू का अन्नप्राशन अटेंड करने के लिए अमृतसर से भी लोग आए थे. पूजा और मंत्रोच्चार के बीच भारती और हर्ष ने काजू को अन्नप्राशन करवाया, जिसके बाद भारती ने गणपति बप्पा मोरया का जयकारा लगाकर बप्पा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा अब हमारा काजू रोटियां शोटियां सब खा सकता है. 

Bharti Singh with son kaju
Bharti Singh

इसके बाद फैमिली के सभी लोगों ने काजू को अपने हाथों से खीर खिलाई और उसे गिफ्ट भी दिए. इस दौरान भारती और हर्ष तो खुश लग ही रहे थे, काजू भी बहुत खुश नज़र आ रहा था. गोला तो छोटे भाई के अन्नप्राशन के मौके पर सबसे ज़्यादा खुश लग रहा था.

Bharti Singh with son kaju

इस फंक्शन में सभी ने खूब मस्ती की, जिसकी झलक भारती ने वीडियो में दिखाई है. पूजा पाठ और अन्नप्राशन संस्कार के बाद सभी ने साथ मिलकर खाना खाया और जमकर जश्न मनाया, खाने पीने के साथ ही लोगों ने गेम्स भी खूब एन्जॉय किया. भारती सिंह के इस व्लॉग को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. उनके इस व्लॉग पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और भारती सिंह को बधाई दे रहे हैं.

Bharti Singh with son kaju

Share this article