Close

आलिया भट्ट- टेंशन लेने वाले पैरेंट्स अच्छे पैरेंट्स नहीं होते… (Aliaa Bhatt- Parents who stress too much are not good parents…)

Aliaa Bhatt

- जब से मां बनी हूं, उसके बाद से ही मेरा कई बार दिल चाहा कि सभी चीज़ों को छोड़कर बेटी राहा का ध्यान रखूं. ख़ासकर मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही डिलीट कर दूं. एक ऐसे कलाकार के रूप में काम करूं जो स़िर्फ अपने काम व परिवार पर ही ध्यान दें. लेकिन यह भी सच्चाई है कि मैं उन सभी को अपने साथ लेकर चलना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है.

- पहले की बात और थी, पर अब अपने लुक्स व डायटिंग को लेकर अधिक चिंता नहीं करती.

- ज़िंदगी में हमारे साथ जो भी उतार-चढ़ाव  होता है, वो हमें बहुत कुछ सिखाता है. हर दिन हमें कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता रहता है. बुरे दिन भी हमारे लिए कहीं न कहीं अच्छे दिन होते हैं, बस इसे गहराई से समझने की ज़रूरत है.

AlAliaa Bhatt and Ranbir

- सोशल मीडिया में मुझे और रणबीर (पति) को लेकर बहुत सारी बातें होती रहती हैं. मीम्स बनाए जाते हैं, ट्रोलिंग भी होती है. लेकिन इन सभी शोर-शराबे का हमारे व्यक्तिगत जीवन पर कुछ ख़ास प्रभाव नहीं पड़ता. हम अपनी फैमिली लाइफ व हैप्पीनेस पर इसे कभी भी हावी नहीं होने देते.

यह भी पढ़ें: आत्मा, भूत-प्रेत का इंद्रजाल.. आधी हक़ीक़त, आधा फ़साना… (The web of spirits and ghosts… half reality, half fable…)

- मैं अपनी पैरेटिंग का भरपूर लुत्फ़ उठा रही हूं. अधिक प्लानिंग में विश्‍वास नहीं करती. राहा की छोटी-छोटी ख़ुशियां व पसंद को अधिक महत्व देती हूं और उसे प्रोत्साहित करती रहती हूं, क्योंकि अब मैं समझ गई हूं कि एक टेंशन लेने वाले पैरेंट्स अच्छे पैरेंट्स नहीं होते.

Aliaa Bhatt

- मेरा ब्यूटी सीक्रेट है सुबह-सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना और रात को सोने से कम से कम दो घंटे पहले लाइट डिनर करना.

- मेरे पिता की इस सलाह को हमेशा ही मानती हूं कि कुछ भी जानने के लिए सवाल करते रहने से कभी भी हिचकिचाए नहीं. और ग़लतियां करने से भी डरें नहीं, क्योंकि यही बातें आगे चलकर आपको मज़बूत बनाती हैं.

Aliaa Bhatt with Daughter

- आज भी चाहे जितनी बिज़ी रहूं, पर अपनों व दोस्तों के लिए समय ज़रूर निकालती हूं. मैंने कभी भी रिश्तों को हल्के में नहीं लिया है.

- ‘अल्फा’ फिल्म में मेरा क़िरदार कुछ अलग पर बेहद ख़ास है और मुझे बहुत पसंद भी है. ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी मुझे एक अलग ही अवतार में आप देखेंगे.

- ऊषा गुप्ता

यह भी पढ़ें: केतन मर्डर केस में अमाल मलिक ने कही खरी खरी… (Amaal Mallik speaks his mind on the Ketan murder case)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article