टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) हाल ही में माता-पिता बने हैं. शादी के 10 साल बाद 26 मई को उनके घर खुशियां आई हैं. 42 की उम्र में दिव्यांका ने जुड़वा बेटों (Divyanka Tripathi's twin babies) को जन्म दिया है और इन दिनों लाइफ का बेस्ट फेज़ एन्जॉय कर रही हैं.

दिव्यांका के लाडले अब लगभग सवा महीने के हो चुके हैं और अब दिव्यांका ने अपने लाडलों के साथ बेहद ही अडोरेबल फोटोज़ (Divyanka Tripathi Drops Adorable Pictures With Her Twin Babies) शेयर की हैं, जो आज इंटरनेट की क्यूटेस्ट फीड बन गई है. इन प्यारी तस्वीरों को देखकर फैंस के हार्ट्स मेल्ट हो रहे हैं.

दिव्यांका ने अब तक अपने दोनों बेटों का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है और फैंस भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब वह अपने बेटों को चेहरा रिवील करेंगी. इन सबके बीच, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ नई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं.

एक्ट्रेस ने ट्विन बच्चों के साथ 3 ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने लाडलों पर प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं. हालांकि इन नई तस्वीरों में भी दिव्यांका ने बेटों के फेस रिवील नहीं किया है.

पहली तस्वीर में दिव्यांका और विवेक ने गोद में बेटों को थाम रखा है. विवेक अपने बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं और दिव्यांका उन्हें देखकर खुश हो रही हैं. दूसरी तस्वीर में दिव्यांका ने बेटे का हाथ थाम रखा है. वहीं, तीसरी तस्वीर में दिव्यांका ने अपने दोनों बेटों को गोद में लिया है और खिलाखिलाकर हंस रही हैं.

इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, "कहते हैं कि यह दौर मुश्किल और थका देने वाला होता है. सच में होता है!! तो फिर मैं इस समय तुम दोनों के जागने और खाने के लिए कहने का इंतजार क्यों कर रही हूं, ताकि मैं फिर से तुम्हारी आंखों में देख सकूं और मुस्कुरा सकूं? तू आशिकी है."
इन तस्वीरों में दिव्यांका की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती हैं. एक्ट्रेस 40 की उम्र में मां बनी हैं, लेकिन वह अपने इस नए सफर को काफी एन्जॉय कर रही हैं. दिव्यांका की इन तस्वीरों पर फैंस अब भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं और इन्हें क्यूटेस्ट मोमेंट बता रहे हैं.
