अपने 5 दशकों से ज़्यादा लंबे करियर में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने शाबाशियां बंटोरी, तो आलोचनाएं (Mahesh Bhatt's controversies) भी खूब झेलीं. चाहे उनकी फिल्में हों, पर्सनल लाइफ हो या उनकी बेबाक राय... महेश भट्ट को प्यार और नफरत दोनों मिली है. अब महेश भट्ट अपनी बेटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी इसी सिचुएशन में देखते हैं. आलिया को भी सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है. लेकिन महेश भट्ट (Mahesh Bhatt on daughter Alia Bhatt) ने कहा कि वो इस नेगेटिविटी को हैंडल करने में आलिया की कोई मदद नहीं करते, न ही किसी तरह की दखलंदाजी करते हैं. उनका कहना है कि उनके बच्चों को खुद लाइफ की हर सिचुएशन को हैंडल करना आना चाहिए.

हाल ही में एक डेली न्यूज़ पेपर से बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा, "'मैं अपने बच्चों को कभी नसीहत या सलाह नहीं देता. वे मुझसे ज्यादा समझदार हैं. वे आज के दौर के हैं. वे खुद सीखेंगे. हालात उन्हें सिखाएंगे. जिंदगी उन्हें सिखाएगी और वही एकमात्र टीचर होती है."

महेश भट्ट ने बड़े बच्चों की पेरेंटिंग पर भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या एक पिता के तौर पर बच्चों को प्रोटेक्ट करते हैं तो उन्होंने बच्चों को पब्लिक की नजर का सामना खुद करने देने की अहमियत बताई. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्रोटेक्शन उन्हें कमजोर बना देगा. नहीं, उन्हें रोशनी का एक्सपीरियंस करने दो, वैसे ही जलने दो जैसे हम सब जलते हैं."

महेश भट्ट ने माना कि आलोचनाएं और नफरत उनके पेशे का हिस्सा है. "मैं मानता हूं कि हर शोहरत की एक कीमत होती है. अगर आप धूप में खड़े होंगे, तो सनबर्न होगा ही. जिंदगी सबसे बड़ी टीचर है. इसलिए, मैं अपने बच्चों को अपने जिंदगी के अनुभव नहीं बताता, न ही उनसे उम्मीद करता हूं कि वो मेरे अनुभव से बनाए गए लाइफ मैप पर चलें. ये सही भी नहीं है. उनकी ज़िंदगी अलग है, ये वक़्त भी अलग है और उनका सफर भी अलग है."

चार बच्चों के पिता महेश भट्ट ने लोगों को पेरेंटिंग एडवाइज (Mahesh Bhatt gives parenting advise) भी दिया, "पेरेंट्स यह उम्मीद नहीं कर सकते कि उनके बच्चे जिंदगी के सबक को अपनी जिंदगी में बिल्कुल वैसे ही लागू करेंगे. समय बदलता है. नदी बहते हुए बदलती है, और आप एक ही नदी को दो बार पार नहीं कर सकते."

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की मच अवेटेड फ़िल्म अल्फा (Alpha) कल यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. फ़िल्म ने दमदार शुरुआत की है. स्पाई-यूनिवर्स की इस पहली फीमेल लीड फिल्म को देखने के लिए काफी दर्शक थिएटर्स में पहुंच रहे हैं. हालांकि फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं.
