Close

शुरू हुईं आमिर खान की शादी की तैयारियां, दुल्हन की तरह सजा घर, कल 5 जुलाई को 61 की उम्र में तीसरी बार शादी रचाएंगे एक्टर, जानें शादी से जुड़ी पूरी Detail (Aamir Khan’s wedding preparations begin, Actor’s Mumbai home decked up ahead of intimate July 5 ceremony, See wedding details inside)

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) तीसरी बार दूल्हा (Aamir Khan's wedding) बनने जा रहे हैं. 61 साल की उम्र में आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी रचाने का फैसला किया है. कल यानी 5 जुलाई को वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे. अब चूंकि शादी को एक हो दिन रह गया है इसलिए जोर शोर से शादी की तैयारियां (Aamir Khan's wedding preparations begin) शुरू हो चुकी हैं, घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, जिसकी झलक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Aamir Khan's wedding

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्सुकता है. फैंस की इसी उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए हमने आमिर खान की शादी से जुड़े सारे details जुटा लिए हैं. आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट कई दिनों से शादी की तैयारियों में जुटे थे और पर्सनली हर चीज़ में इन्वॉल्व थे. 

Aamir Khan's wedding

अब शादी के एक दिन पहले आमिर का घर रोशनी से जगमगा उठा है. उनके घर के बाहर दूसरी तैयारियां भी होती नजर आ रही हैं. उनकी बहन भी भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंच चुकी हैं. 

Aamir Khan's wedding

आमिर और गौरी की शादी की बात करें तक उनकी उनके ही घर में रजिस्टर्ड मैरिज होगी. आमिर के मुताबिक, वो एक छोटा सा सेलिब्रेशन रखेंगे, जिसमें उनके करीबी दोस्त, परिवार वाले और इंडस्ट्री के कुछ लोग ही मौजूद रहेंगे. खबरों के अनुसार गेस्ट लिस्ट खुद आमिर खान ने फाइनल की है, जिसमें 150 लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Aamir Khan's wedding

शादी की रस्में दिन के पहले हिस्से में होंगी. आमिर और गौरी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराएंगे. इसके बाद परिवार और दोस्तों के लिए स्पेशल लंच रखा गया है. आमिर और गौरी अपने पसंदीदा खाने को मेन्यू में शामिल कर रहे हैं और खाने की तैयारियों पर भी खुद नजर रख रहे हैं. शादी में उनके बच्चे भी मौजूद रहेंगे. साथ ही आमिर के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी के भी शामिल होने की उम्मीद है.

Aamir Khan's wedding

Share this article