Close

आमिर खान और गौरी स्प्रेट हुए एक दूजे के, इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी से सामने आई शादी की First Photo, पाली हिल वाले घर पर रचाई शादी (First look at Aamir Khan and Gauri Spratt’s intimate wedding ceremony, at Pali Hill)

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्ल फ्रेंड गौरी स्प्रेट (Long Time Girl Friend Gauri Spratt) शादी के बंधन में बंध चुके हैं. तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान की शादी की फर्स्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

करीबन 2 साल की डेटिंग और 25 साल तक एक दूसरे को जानने के बाद फाइनली आमिर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ ऑफिशली तौर पर शादी रचा ली है. आमिर ने अपनी दुल्हन गौरी के साथ रविवार को मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर पर अपने फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की.

कपल की शादी की फर्स्ट फोटो सामने आ गई है. और तेजी से इंटरनेट पर घूम रही है. इस वायरल फोटो में आमिर और गौरी फैमिली की मौजूदगी में पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं. इस स्पेशल मौके पर आमिर ने बेज कलर के सिंपल आउटफिट में नजर आए. जबकि गौरी ने भी आमिर के साथ ट्विनिंग करते हुए अपने ब्राइडल लुक को सिंपल रखा है.

इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी के इस खास मौके पर आमिर खान के तीनों बच्चे - इरा, जुनैद और आजाद सहित गौरी स्प्रेट का बेटा भी मौजूद थे. शादी की इस सेरेमनी में करीबन 150 गेस्ट शामिल हुए, जिनमें अंबानी परिवार, आशुतोष गवारिकर और उनकी पत्नी सहित कुछ गेस्ट विदेश से भी आए थे.

Share this article