Close

‘आमिर खान ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे’, शेखर सुमन ने आमिर खान को लिया लपेटे में, बोले- किसी और के अच्छे दिन आएं या ना आएं, खान साहब के तीसरी बार आ गए हैं (‘He is running a triple engine now’- Shekhar Suman takes a dig at Aamir Khan’s third marriage, ‘Unke achchhe din aa gaye’)

आमिर खान (Aamir Khan) गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से तीसरी शादी रचाकर हनीमून मनाने ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं, वहीं उनकी शादी को लेकर देश में लोग बवाल (controversy on Aamir Khan's third marriage) मचा रहे हैं और अपने अपने तरीके से उनका विरोध कर रहे हैं. शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने भी अपने शो 'शेखर टुनाइट' (Shekhar Tonite) में आमिर खान को तीसरी शादी के लिए जमकर लपेटे (Shekhar Suman takes a dig at Aamir Khan’s third marriage) में लिया है और ऐसा तंज कसा है कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. शेखर सुमन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर राजनीतिक तंज कसते हुए गौरी स्प्रैट के साथ उनके रिश्ते को उन्होंने 'महागठबंधन' (Shekhar Suman on Aamir Khan’s third ‘alliance’) का नाम दे दिया. उन्होंने अपने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "कहते हैं कि राजनीति करनेवालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है, लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए. इन्होंने पहला गठबंधन किया, वो टूट गया. दूसरा किया, वो भी दुर्भाग्यवश टूट गया. अब इन्होंने तीसरा गठबंधन किया है. मुझे लगता है कि अब इसे गठबंधन नहीं, महागठबंधन कहा जाना चाहिए. देखिए ना, पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं, और ये धड़ल्ले से ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं."

शेखर सुमन ने आगे कहा, "और इस बेमिसाल शख्स का नाम है... एक मिनट आपने गौरी... गौर किया होगा कि जब हम ट्रेन में सफर करते थे, तो कुछ दूरी चलने के बाद किसी खास स्टेशन पर आकर इंजन ड्राइवर एक बोगी को शंट कर देता था, और दूसरी बोगी उसमें जोड़ देता था. और फिर आगे जागे दूसरी बोगी को भी शंट करके तीसरी जोड़ देता था. और कुछ और दूर आगे जाकर, जो पहली दो बोगी शंट की थीं, उसे तीसरी बोगी से जोड़ देता था. और इसी तरह वो एक पूरी पूरी लंबी मुकम्मल ट्रेन बन जाती थी. ये वही इंजन ड्राइवर है, जिनका हुनर बेमिसाल है. ये अपने आप में अनूठे हैं, अनोखे हैं, अद्भुत हैं. यूं समझिए कि ये वो इंजन हैं, जिसमें पेट्रोल, एथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल, तीनों एक साथ मिले हुए हैं. और फिर यह इंजन आज तक सीज नहीं हुआ है, और लगातार अपनी पटरी पर दौड़ते हुए एक नया कीर्तिमान बना रहा है. इनका नाम है श्री श्रीमान आमिर खान. मुबारक हो, आमिर खान साहब ने सक्सेसफुली तीसरी बार शादी कर ली."

शेखर सुमन यहीं नहीं रुके, उन्होंने आमिर खान की चुटकी लेते हुए कहा, "किसी और के अच्छे दिन आएं या ना आएं, खान साहब के लगातार तीसरी बार अच्छे दिन आ गए. आमिर खान ने पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बना ली है. आमिर खान ना हुए, एनडीए सरकार हो गई. अब तो मोदी जी भी सकते में हैं कि मैंने अभी-अभी तो नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ा है, ये पीछे से आमिर कहां से आ गया?"

शेखर सुमन ने आमिर की फैमिली की भी तारीफ की, "हालांकि, आमिर की ये शादी पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में हुई, जहां पर आमिर की पहली पत्नी, दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चे, दूसरी पत्नी के बच्चे और तीसरी पत्नी भी अपने बच्चे को साथ ले आई थी. इसे कहते हैं वसुदेव कुटुंबकम. मुझे लगता है कि इंडिया गठबंधन को आमिर खान से सीखना चाहिए कि अपने नए-पुराने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर कैसे चला जाता है."

आमिर के परफेक्शनिस्ट के टैग पर मसखरी करते हुए शेखर सुमन बोले, "अब समझ में आया कि उन्हें ऐसे ही परफेक्शनिस्ट नहीं कहते. वो कोई भी काम तब तक करते रहते हैं, जब तक वो उसमें परफेक्ट ना हो जाएं. और जैसा कि आप, हम सब जानते हैं कि परफेक्शन की कोई सीमा नहीं. सीमा छोड़िए, कोई रीना, कोई किरण नहीं होती."

शेखर सुमन की व्यंग्य और कॉमेडी की चाशनी लोग खूब चटखारे के साथ सुन रहे हैं. इधर आमिर खान की तीसरी शादी पर खूब हंगामा बरपा हुआ है. लेकिन इन सबसे बेअसर आमिर फिलहाल हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं.

Share this article