Close

शादी के बाद गौरी स्प्रैट संग फैमिली हाउस में शिफ्ट होंगे आमिर खान, दोनों एक्स वाइफ, जुनैद और आज़ाद भी रहेंगे साथ, लंबे समय से चल रहा है रीडवलपमेंट का काम (Newlyweds Aamir Khan and Gauri Spratt to move into Rs 100 crore family home, Both Ex Wives, Junaid and Azad to shift together)

आमिर खान (Aamir Khan) तीसरी बार शादी रचा चुके हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की. रिपोर्ट्स के अलावा शादी के बाद जल्दी ही आमिर ऑस्ट्रेलिया में हनीमून (Aamir Khan-Gauri Spratt honeymoon plans) के लिए रवाना होंगे. वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक हनीमून से लौटने के बाद एक्टर गौरी स्प्रैट संग फैमिली हाउस में शिफ्ट होंगे. इसी फैमिली हाउस में उनकी एक्स वाइफ रीना और किरण राव और बेटों जुनैद व आज़ाद भी साथ रहेंगे.

Aamir Khan and Gauri Spratt

आमिर खान भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. इस ट्रिप पर गौरी भी उनके साथ होंगी, ताकि वर्क कमिटमेंट के साथ वो साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकें. उनके साथ गौरी के बेटे क्विन और एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) के बेटे आजाद (Kiran Rao's son Azaad)भी जाएंगे. शादी के बाद यह सवाल भी उठ रहा था कि आमिर गौरी के साथ किस घर में रहेंगे, तो अब उसका जवाब भी आ गया है. 

Aamir Khan and Gauri Spratt

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी और आमिर शादी के बाद अपने पुराने फैमिली हाउस मरीना अपार्टमेंट्स में शिफ्ट होंगे. काफी समय से इस फैमिली हाउस का रीडवलपमेंट का काम चल रहा है और वहां स्काई राइज बिल्डिंग बन रही है. काम पूरा होने तक आमिर अपने परिवार के साथ पाली हिल स्थित अपार्टमेंट में रह रहे थे. इसी घर में उन्होंने गौरी संग 5 जुलाई को शादी भी रचाई थी. इसी फैमिली हाउस में किरण राव और उनके बेटे आज़ाद भी साथ में रहेंगे. इसके अलावा आमिर खान की मां जीनत हुसैन, बहन निखत और फरहत दत्ता भी यहीं रहेंगी. 

Aamir Khans Ex  wife

रिपोर्ट्स के अनुसार मरीना हाउस में आमिर के तीन फ्लोर हैं, जिसमें एक फ्लोर फैमिली फंक्शन और गैदरिंग के लिए होगा और बाकी दो फ्लोर पर वो और उनकी फैमिली रहेगी. आमिर जल्दी ही इस नए घर में शिफ्ट होंगे. 

Aamir Khan and Gauri Spratt

बता दें कि आमिर पिछले काफी समय से कह रहे हैं कि काम के चक्कर में वो अपनी फैमिली को टाइम नहीं दे पाए, लेकिन अब वो अपनी ये गलती सुधारना चाहते हैं और ज़्यादा से ज़्यादा टाइम अपनी फैमिली को देना चाहते हैं.  शायद यही वजह है कि उन्होंने अब एक छत के नीचे पूरी फैमिली के साथ शिफ्ट होने का फैसला किया है.

Share this article