रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 (Lock upp- Season 2) के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर *Ram Kapoor) ने शो में अपने आप को बचाने के लिए अपना एक ऐसा राज खोला जिसे शो में उपस्थित सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए

लॉक अप 2 सच या सजा में राम कपूर ने शो से बाहर होने से खुद को बचाने के लिए अपने बचपन का एक ऐसा ऐसा राज बताया, जिसे सुन कर सभी के होश गुम हो गए. राम ने बताया कि जब वे 13 साल के थे, तो बोर्डिंग में उन्हें सेक्सुअली हैरेस किया गया.

अपना सीक्रेट बताते हुए राम बोले- मैं 13 साल का था, तो बोर्डिंग में पढ़ता था. जब मैं आठवीं क्लास में था तो मेरे साथ छेड़छाड़ की एक घटना हुई थी. एक दिन 10वीं क्लास का एक स्टूडेंट मेरे बिस्तर पर आकर मेरे कंबल में घुस गया. अचानक उसने मुझे कंबल के नीचे मुझे छुआ. ऐसा करने पर मैं डर के मारे सहम गया. कुछ बोल नहीं पाया और वह काफी देर तक ऐसी गन्दी हरकत मेरे साथ करता रहा.

उस वक्त मुझे समझ नहीं आ रहा था. कुछ बोलूं या ना बोलूं, या चुपचाप बर्दाश्त करता रहूं? काफी देर बाद मैंने उनसे कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है और वो वहां से चले गए. उस दिन के बाद से मैं ट्रामा में था. कुछ हफ़्ते बाद उन स्टूडेंट ने मेरे पास आकर मुझे बहुत बहुत सॉरी बोला. बाद हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए. ये ऐसा सीक्रेट्स है, जिसके बारे में सिर्फ मेरी वाइफ गौतमी को पता है, बाकी किसी को भी नहीं , मेरे पैरेंट्स और बच्चों को भी नहीं.

राम का सीक्रेट सुनने के बाद फराह खान और सभी कंटेस्टेंट आंखें भर आईं. एपिसोड के आने बाद राम की वाइफ गौतमी, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख उनके सपोर्ट में आगे आए. रितेश देशमुख ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर किया और अपनी लाइफ के इस कड़वे सच को दुनिया के सामने बताने के लिए उनकी हिम्मत की तारीफ की. जिनिलिया देशमुख ने भी राम के सीक्रेट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- राम कपूर आपने मेरी आँख में आंसू का दिए हैं. जिस दुनिया में हम रहते हैं, उसे देखने का एक बहुत ही खूबसूरत नजरिया दिखाया.
