'भाबी जी घर पर हैं' (Bhabi ji ghar per hain) शो से घर घर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, तब से शो में तनातनी बढ़ गई है. शो में अपने बर्ताव और मुंहफट स्वभाव की वजह से वो कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गई हैं. लेकिन अब शिल्पा ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसे सच (Shilpa Shinde makes shocking revelation in Lock Upp) बताए हैं कि उनकी कहानी सुनकर सारे कंटेस्टेंट इमोशनल हो गए.

दरअसल पिछले दिनों शो में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और शिल्पा शिंदे के बीच कॉन्ट्रोवर्सी हो गई थी. शिल्पा ने शिवांगी पर कमेंट करते हुए कह दिया था कि शिवांगी जिस शो में जाती हैं, वहां उनका हर किसी के साथ अफेयर रहता है. इस पर शिवांगी ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि शिल्पा ऐसी हैं, इसलिए अकेली रहती हैं. शिल्पा को ये बात बेहद चुभ गई. अब हाल के एपिसोड में उन्होंने इस सच का खुलासा किया कि वो अकेली क्यों रहती हैं.

शिवांगी के रिमार्क का जवाब देते हुए शिल्पा ने अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई बताई. उन्होंने कहा, "लोग परिवार-परिवार बोलते हैं, लोगों के पास परिवार नहीं होता है और मेरे पास परिवार होकर भी मैं अनाथ हूं. मैं किसी की सिम्प्थी नहीं बटोर रही हूं. मैं शेल्टर होम में रहती हूं, जब भी आती हूं. कर्जत मेरा दूसरा घर था, लेकिन अब वह मेरा पहला घर है, क्योंकि मैंने मुंबई लगभग छोड़ दिया है."

शिल्पा शिंदे ने आगे बताया कि परिवार से उनका कोई नाता नहीं है. "तीन साल पहले मेरी कंधे की सर्जरी हुई थी और मेरा भाई अपनी पत्नी की बातों में आ गया. वहीं, मेरी मां मेरे भाई की बातों में आ गई थीं. सर्जरी के पांचवें दिन ही मुझे अपना घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया.अब आप पूछेंगे, क्या वे सच में इतने बुरे थे कि मुझे घर से निकाल दिया. नहीं. हालात ऐसे बना दिए गए थे. उन्हें पता था कि मैं बहुत स्वाभिमानी हूं. उस रात मैं 11 बजे घर से निकल गई, लेकिन मेरी मां ने मुझे रोका नहीं क्योंकि वह मेरे भाई के बहकावे में आ गई थीं."

शिल्पा ने आगे कहा, "जब आप हमेशा लोगों के लिए हमेशा अवेलबल रहते हैं, तो वे आपका फायदा उठाते हैं. आपका इस्तेमाल करते हैं और आप एक डोरमैट बनकर रह जाते हैं. मैं अपने ही परिवार में ऐसी ही 'डोरमैट' रही हूं. मैंने अपनी वसीयत में भी लिख दिया है कि मेरा अपनी फैमिली से3 कोई रिश्ता नहीं है. लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यह शो क्यों कर रही हूं. वजह यह है कि मैं सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक शेल्टर होम बनाना चाहती हूं. इसीलिए मैं यहां हूं."

शिल्पा ने बताया कि वो काफी टाइम से अपनी मां से नहीं मिली हैं. वो सिर्फ उनसे फोन पर बात करती हैं. उन्होंने कहा, "लोग अक्सर इसलिए उदास होते हैं, क्योंकि उनका कोई परिवार नहीं होता, लेकिन परिवार का होना और फिर भी उसका साथ न होना बेहद दुखद है."
