Close

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी ने बाली में कराया अपना शुद्धिकरण, मंगेतर समीक्षा संग किया 13 फव्वारों के नीचे स्नान, मांगी मन्नत (Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi Had Water Purification In Bali With Fiance Samiksha Vlog)

टीवी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archna Puran Singh) के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी अपनी मंगेतर (Ayushman Sethi With His Fiance) संग बाली ट्रिप (Bali Trip) पर निकले है. इस ट्रिप के दौरान आयुष्मान और उनकी मंगेतर समीक्षा ने बाली के एक ऐसे मंदिर में पहुंचे, जहां पूजा अर्चना करने के बाद दोनों ने अपना शुद्धिकरण कराया. 13 फव्वारे के नीचे स्नान कर अपनी मनचाही मुराद भी मांगी.

Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi

बाली ट्रिप के दौरान बनाए गए व्लॉग में आयुष्मान ने बताया कि वो बाली के तिर्ता एम्पुल मंदिर गए थे. उस मंदिर में ‘वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी’ की जाती है. इस सेरेमनी के लिए आयुष्मान और समीक्षा ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहने .

Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi

पूरी श्रद्धा के साथ भगवान को फूल चढ़ाए, हाथ जोड़कर पूजा अर्चना की. फिर दोनों ने इसके बारे में बातें की. और फिर उन्होंने मंदिर के पारंपरिक तालाब में जाकर नहाकर अपना शुद्धीकरण किया.

Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi

उन्होंने बताया कि शुद्धिकरण का मतलब तालाब में बने हुए 13 फव्वारे के नीचे नहाकर खुद को शुद्ध करना. यह की खास बात है कि हर एक फव्वारे के नीचे स्नान करने के बाद एक मन्नत मांगनी होती है.

Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi

आयुष्मान ने अपने व्लॉग में वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी फोटोज शेयर की हैं.

Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi

सारी रस्में निभाने के बाद आयुष्मान और समीक्षा ने बताया कि स्नान करने के बाद उन्हें बहुत अच्छा फील हो रहा है. मन को शांति और सुकून महसूस हो रहा है.

Archana Puran Singh Son Ayushmaan Sethi

Share this article