मौसम का प्रभाव सौंदर्य पर थोड़ा बहुत पड़ता ही है. बदलते मौसम के अनुसार स्कीन केयर के साथ सही मेकअप किया जाए तो ख़ूबसूरती खिली खिली रहती है. बारिश के मौसम में मेकअप करते समय इन बातोंका ध्यान रखना ज़रूरी है.
- दिन में एक बार क्लींजिंग मिल्क से चेहरा साफ़ करें. सप्ताह में एक या दो बार उबटन लगाना व एक बार नीम के पानी से स्नान करना इस मौसम में फ़ायदेमंद होता है.
- बारिश के पानी से चेहरा धोने से चेहरे में निखार आता है.
- बाल इन दिनों चिपचिपे हो जाते हों तो अधिक तेल न लगाएं. बालों की नियमित सफ़ाई करें. अधिक देर उन्हें गीला न रखें.
- पैरों की भी उपेक्षा न करें. गर्म पानी में नमक डालकर पैरों कोकुछ देर डुबोए रखें. फिर साफ़ तौलिए से रगड़करपोंछ लें. क्रीम या तेल से मालिश करके सूती मोज़े पहन लें. इससे पैर हेल्दी और सॉफ्ट रहते हैं.
- बारिश में कपड़ों का सिलेक्शन ध्यान से करें. ऐसे पतले पारदर्शी कपड़े न पहनें, जो बारिश में भीग जाने पर आपके शरीर से चिपक जाएं और लोगों की निगाहें आप पर अटक जाएं.
- कपड़े कच्चे रंग के हों तो उन्हें भी इस्तेमाल न करें. थोड़ी सी बूंदा बूंदी में कहीं ऐसा न हो कि आप ही इन्द्रधनुषी बन जाएं.
- बारिश में सिंथेटिक कपड़े अधिक सुविधाजनक होते हैं. यदि आप संयोग से भीग भी जाएं तो ये शीघ्र ही सूख भी जाते हैं.
यह भी पढ़ें: मॉनसून के लिए सुपर इफेक्टिव फेस पैक (Super Effective Face Pack For Monsoon Beauty)
- फैंसी सैंडल या चप्पलें भी इन दिनों बीच बाज़ार में धोखा दे जाती हैं. इसलिए चप्पल-जूतों का चयन भी सोच-समझकर करें.
- बारिश में मेकअप ज़रूरी नहीं होता, पर आप मेकअप करना ही चाहती हैं तो समय और तरीक़े को थोड़ा बदल दीजिए. एकदम ताज़ा मेकअप करके बाहर न निकलें, फेस पाउडर का इस्तेमाल न करें.
- मसकारा या काजल पानी की बूंदें गिरते ही फैल जाता है. बेहतर होगा कि बारिश में आप हल्की आई-ब्रो पेन्सिल का इस्तेमाल करें या फिर वॉटर
- न प्रूफ मसकारा या आई लाइनर इस्तेमाल करें.
- लिपस्टिक अधिक गहरी न लगाएं. इससे स्वाभाविक लालिमा होंठों पर बनी रहेगी व पानी में यह धुलेगा भी नहीं. सोते समय होंठों पर हल्की-सी कोल्ड क्रीम लगा लें, ताकि होंठ मुलायम बने रहें.
- पेट की गड़बड़ी से त्वचा निर्जीव व कान्तिहीन हो जाती है. चेहरे का सौन्दर्य बुझ सा जाता है, इसलिए खानपान पर पूरा-पूरा ध्यान दें.
- बिंदी केवल चिपकने वाली ही लगाएं. दूसरी बिंदीफूल जाती है और चेहरे की सुंदरता नष्ट कर देती है.
- सोने से पहले चेहरे पर कोल्ड क्रीम से मालिश करें. इससे त्वचा कोमल रहेगी.
- बारिश में फाउंडेशन का प्रयोग न करें,
- ज्वेलरी का अधिक शौक भी इस ऋतु में न पालें. हल्के-फुल्के चांदी के या फैन्सी ज्वेलरी से काम चलाएं.
- श्रीमती राज जैन
यह भी पढ़ें: हेल्दी हेयर के लिए कॉफी हेयर मास्क (Coffee Hair Mask for Healthy Hair)
Photo Courtesy: Freepik
Link Copied
