Close

असम के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे रणदीप हुड्डा, बांटी राशन किट और लंगर बांटते हुए नज़र आये एक्टर (Randeep Hooda Distributes Ration Kits, Serves Langar In Assam’s Sivasagar To Support Flood Victims)

रणदीप हुड्डा जितने बेहतरीन एक्टर है हैं उतने ही अच्छे इंसान भी है. असम के शिवसागर में आई बाढ़ से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए रणदीप हुड्डा ग्लोबल सिख फ्लड रिलीफ ड्राइव से जुड़े हैं. जहां वे बाढ़ पीड़ित लोगों को राशन किट सप्लाई करते हुए, लंगर बांटते हुए और पीड़ित लोगों के लिए गुरुद्वारा साहिब में प्रार्थना करते हुए नज़र आए.

Randeep Hooda

एक्टर रणदीप हुड्डा ने ग्लोबल सिख नाम से एक एनजीओ ज्वाइन किया है.जो असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है. इसी अभियान के चलते रणदीप हुड्डा बाद पीड़ित लोगों को राशन किट और जरूरी सामान बांटते हुए नज़र आए। इसी के साथ रणदीप ने लोगों से भी ये अपील की है कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं.

Randeep Hooda

इस अभियान में हिस्सा लेने के बाद रणदीप शिव सागर के गुरुद्वारा साहिब पहुंचे. जहां पर उन्होंने राज्य के बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की. एक्टर ने उन वालंटियर के ग्रुप को ज्वाइन किया जो शिव सागर के रेलवे स्टेशन पर लोगों को लंगर बांट रहे थे. ये लंगर उन लोगों के लिए था जो बाढ़ की वजह से अपना घर छोड़कर शेल्टर होम में रह रहे हैं

Randeep Hooda

रिलीफ एक्टिविटी के दौरान एएनआई से बात करते हुए रणदीप ने कहा - ये शिव सागर रेलवे स्टेशन हैं. यहां पर बने शेल्टर होम में रहने वाले लोगों के लिए खाना बनाकर लाये हैं. हम ऐसा पिछले 7 दिनों से ऐसा कर रहे हैं. मैं लोगों से ये अपील करता हूं कि बाढ़ से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आएं. जैसे भी जिस भी तरह से जो सके मदद करें. ऐसे समय में लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है.

Randeep Hooda

ज़्यादातर लोगों को खाना, सोने की जगह, गद्दा, तिरपाल और घर के ज़रूरी टॉयलेटरी सामान चाहिए. इसलिए, हम किट बना रहे हैं और जिन्हें ज़रूरत है, उन्हें ये बाँटेंगे. हम ऐसे लोगों को ढूँढ रहे हैं जिन्हें अभी तक मदद नहीं मिली है और उन तक भी मदद पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Share this article