Close

बेटे के साथ घर पहुंची करिश्मा तन्ना, बेबी बॉय की पहली झलक देखकर खुश हुए फैंस और हैरान भी, बोले- ऐसे कौन पकड़ता है बेबी को? (Karishma Tanna Brings Newborn baby boy on Home Users Surprised To See First Glimpse Who Hold Baby Like That)

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा (Karishma Tanna and Varun Bangra) प्यारे से बेबी बॉय के पैरेंट्स (Parents ऑफ Baby Boy) बन गए हैं. करिश्मा और वरुण ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक मीडिया को दिखाई, लेकिन वायरल हुए वीडियो में कुछ लोगों का ध्यान खींचा इस बात ने कि बेबी बॉय को पकड़ने के लिए बेबी करियर का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है.

Karishma Tanna Newborn baby boy

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के दिन अपने फर्स्ट बेबी बॉय को जन्म दिया. डिलीवरी के 3 दिन बाद एक्ट्रेस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गईं. इसी दौरान कपल ने अपने फर्स्ट बेबी बॉय की पहली झलक मीडिया को दिखाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Karishma Tanna Newborn baby boy

वायरल हुए वीडियो में करिश्मा और वरुण को अपने बेबी बॉय के साथ उनके मुंबई वाले घर के बाहर स्पॉट किया गया. कपल ने अपने न्यूबॉर्न बेटे को फेस को मीडिया की नजरों से दूर रखा. कपल बेबी को बेबी कैरियर में घर लेकर आया.

Karishma Tanna Newborn baby boy

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का ध्यान इस बात ने खींचा कि कपल ने जिस तरह से अपने बेबी बॉय को बेबी करियर में रखा था. क्या ये तरीका सही है. बस इसी बात को लेकर यूजर्स कपल से सवाल करने लगे.

Karishma Tanna Newborn baby boy

वीडियो के ऑनलाइन शेयर होते ही फैंस उन्हें पैरेंट्स बनने के लिए कमेंट्स बॉक्स में बधाई देने लगे. एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा- एक्ट्रेस के फैंस पर मम्मी बनने का ग्लो साफ झलक रहा है. दूसरे फैन ने लिखा- महादेव आप पर और नन्हे चैंपियन पर कृपा बनाए रखें.

Karishma Tanna Newborn baby boy

दूसरी तरफ लोगों को उनका ये स्टाइल पसंद नहीं आया. उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा भी दिखाया है. और लिखा है कि बच्चे को ऐसे नहीं लाना चाहिए था. एक फैन ने कमेंट किया- बेबी है या शॉपिंग. दूसरे ने लिखा- ऐसे क्यों पकड़ा है. तीसरे ने कमेंट किया- बच्चे को पहली बार ऐसे बास्केट में लेकर जा रहे हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए.

Share this article