Close

‘आई लव यू बाबा…’ सलमान खान ने संजय दत्त को गले लगाया, प्यार और दुआएं बरसाकर किया बर्थडे, संजू बाबा को बताया ‘बड़ा भाई’ (‘I love you Baba…’ Salman Khan shares warm hug Sanjay Dutt, Showers love and blessings, Calls him ‘Bada Bhai’)

सलमान खान (Salman Khan) को यूं ही नहीं यारों का यार कहा जाता. वो दोस्ती करते हैं तो निभाना भी जानते हैं. और संजू बाबा (Sanju Baba) यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) से उनकी दोस्ती तो वैसे ही मशहूर है. दोनों की दोस्ती एक बार फिर सुर्खियों में है और वजह है सलमान खान का लेटेस्ट पोस्ट जिसमें उन्होंने संजय दत्त पर भर भरकर प्यार लुटाया (Salman Showers love on Sanjay Dutt) है और उन्हें बड़ा भाई बताते हुए दिल को छू लेनेवाला मैसेज (Salman writes emotional massege for Sanjay Dutt) लिखा है. सलमान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फिलहाल छाई हुई है. 

Salman Khan and Sanjay Dutt

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर देर रात संजू बाबा के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों का ब्रोमांस और खूबसूरत बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है. तस्वीरों में भाई जान ने संजू बाबा को कसकर गले लगाया है और उन पर प्यार बरसाया है. तस्वीर में सलमान टीशर्ट और जीन्स पहने हुए हैं और कैप पहनी है, वहीं संजय दत्त ने भी ब्लैक शर्ट और जीन्स पहनी है. 

Salman Khan and Sanjay Dutt

इस तस्वीर के साथ सलमान ने संजू बाबा के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है, जिसमें उन्होंने संजू बाबा पर दुआओं की बारिश कर दी है. सलमान ने लिखा, "बाबा, ऑलवेज बाबा... और बाबा तो बाबा ही होता है. संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब संजू बाबा अपने बच्चों के बाबा हैं. मेरे बड़े भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान और जीसस इस इंसान को हमेशा खुश रखें. आई लव यू बाबा."

Salman Khan and Sanjay Dutt

बता दें कि संजू बाबा ने दो दिन पहले 29 जुलाई को अपना 67th बर्थडे सेलिब्रेट किया. माना जा रहा है सलमान खान फुर्सत मिलते ही अपने जिगरी दोस्त को बर्थडे विश करने पहुंचे थे और अपने स्वैग में नज़र आ रहे थे. दोनों की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस इनकी दोस्ती पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने लिखा कुछ रिश्ते सच मे बेहद खास होते हैं' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'दोनों भाई दोनों तबाही'.

Salman Khan and Sanjay Dutt

सलमान और संजय की दोस्ती सालों पुरानी है. दोनों ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दोनों 'साजन', 'चल मेरे भाई', 'ये है जलवा' जैसी फिल्मों ने साथ में काम भी कर चुके हैं.

Salman Khan and Sanjay Dutt

Share this article