बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' (Film Batwara -1947) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. लेकिन उस से पहले सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल (Sunny Deol With His Son Karan Deol) के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे (Takhat Sri Harimandir Patna Gurudwara) पहुंचकर मत्था टेका.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और उनके बेटे करण देओल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ये तस्वीरें और video उनके तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे के दर्शन की है.

बता दें कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' जल्द थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. रिलीज़ से पहले सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद लिया.

और अब उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में पापा और बेटे की जोड़ी तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने माथा टेका, अपने गुरु का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया.

सनी देओल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र जन्मस्थली, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब आकर सचमुच धन्य महसूस कर रहा हूं.

तस्वीरों में सनी देओल और करण देओल को एक साथ देख कर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं. और उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभ कामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है.
