Close

फिल्म ‘बंटवारा-1947’ की रिलीज से पहले तख्त श्री हरिमंदिर पटना गुरुद्वारा पहुंचे सनी देओल और करण देओल, वायरल हुई तस्वीरें (Sunny Deol And Karan Deol Visit Takhat Sri Harimandir Patna Gurudwara Before Release Batwara-1947 )

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Film Batwara -1947) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. लेकिन उस से पहले सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल (Sunny Deol With His Son Karan Deol) के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे (Takhat Sri Harimandir Patna Gurudwara) पहुंचकर मत्था टेका.

Sunny Deol And Karan Deol

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और उनके बेटे करण देओल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ये तस्वीरें और video उनके तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे के दर्शन की है.

Sunny Deol And Karan Deol

बता दें कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ जल्द थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. रिलीज़ से पहले सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद लिया.

Sunny Deol And Karan Deol

और अब उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में पापा और बेटे की जोड़ी तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने माथा टेका, अपने गुरु का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया.

Sunny Deol And Karan Deol

सनी देओल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र जन्मस्थली, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब आकर सचमुच धन्य महसूस कर रहा हूं.

Sunny Deol And Karan Deol

तस्वीरों में सनी देओल और करण देओल को एक साथ देख कर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं. और उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभ कामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है.

Share this article