Close

रुबीना दिलैक को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए जुड़वा बेटियों से मिला स्पेशल मैसेज, जीवा और ऐधा ने क्यूट अंदाज़ में किया मां को गुड लक विश, इमोशनल हुईं रुबीना (Rubina Dilaik received cutest Good Luck massege from twin daughters Jeeva and Edhaa for Khatron Ke Khiladi 15, Actress gets emotional)

‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का आगाज हो चुका है. इसका पहला एपिसोड शनिवार, 1 अगस्त को JioHotstar और Colors TV पर दिखाया गया. सीजन 15 में पुराने सीजन के मशहूर कंटेस्टेंट्स और नए चैलेंजर्स एक साथ नजर आ रहे हैं. टेलीविजन की छोटी बहू रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 15 में नजर आएंगी. इससे पहले शो के 12 वें सीजन में भी भाग ले चुकी हैं. शो की शुरूआत से पहले अब उनकी जुड़वां बेटियों ने उनके लिए स्पेशल मैसेज (Rubina Dilaik received cutest Good Luck massege from twin daughters) दिया है, जिसे देखकर रुबीना इमोशनल (Rubina gets emotional) होती नजर आईं.

Rubina Dilaik twin daughters Jeeva and Edhaa

खतरों के खिलाड़ी के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रुबीना रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से कहती हैं, इस बार अपनी बेटियों के लिए जितना है. इस पर रोहित शेट्टी उनसे कहते हैं कि बेटियों से याद आया कि रुबीना के लिए बेटियों का एक खास मैसेज है. इसके बाद वो रुबीना को एक वीडियो दिखाते हैं, जिसमें उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) बेटियों जीवा (Jeeva) और ऐधा (Edhaa) के साथ नज़र आते हैं. अभिनव बेटियों से पूछते हैं कि मां कहां गई हैं तो वो तोतली आवाज़ में बोलती हैं ‘कैप टाउन’. इसके बाद  दोनों बेटियां उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए ऑल द बेस्ट कहती हैं. रुबीना ये वीडियो देखकर इमोशनल (Rubina Dilaik gets emotional) हो जाती हैं.  

Rubina Dilaik

बता दें कि पहले रुबीना ने खतरों के खिलाड़ी 15 का आफर ठुकरा दिया था और इसकी वजह थी कि वो बेटियों से इतने दिन दूर नहीं रह सकती थीं. उन्होंने खुद बताया था, “मैंने शुरुआत में मना कर दिया था, क्योंकि यह बहुत लंबा इंटरनेशनल शेड्यूल है और अब मेरी बेटियां हैं. उन्हें छोड़कर इतनी दूर जाना आसान नहीं था. लगभग तीन महीने तक मैं यही सोचती रही कि करूं या नहीं, लेकिन फिर अभिनव ने कहा कि रुबीना, यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा. हम सब संभाल लेंगे. तब मुझे लगा कि मेरे पास बहुत मजबूत सपोर्ट सिस्टम है और मैं यह कर सकती हूं.” 

Rubina Dilaik twin daughters Jeeva and Edhaa

रुबीना का ये इमोशनल मोमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बेटियों के लिए उन्हें इस तरह इमोशनल होते देख फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं और हार्ट इमोजी पोस्ट करके वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं.

Rubina Dilaik twin daughters Jeeva and Edhaa

शो की बात करें तो रोहित शेट्टी के स्टंट पर आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ का प्रीमियर शनिवार को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर हुआ. पहले एपिसोड से ही यह साफ हो गया कि शो में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें नए सेगमेंट और पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण स्टंट शामिल हैं. पहले ही एपिसोड में रुबीना दिलाइक को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा, शगुन शर्मा लगभग बेहोश हो गईं और गौरव खन्ना एक स्टंट के दौरान आग की लपटों में घिर गए.

Rubina Dilaik twin daughters Jeeva and Edhaa

Share this article