Close

Good News: हसबैंड आइवर मैक्क्रे संग अलाना पांडे ने अनाउंस की सेकंड प्रेग्नेंसी, बेटे रिवर संग शेयर किया क्यूटेस्ट वीडियो (Alanna Panday Announces Second Pregnancy With Husband Ivor Mccray, Shares Cutest Video With Son River)

सोशल मीडिया स्टार अलाना पांडे दोबारा मां बनने वाली हैं. अलाना ने अपने हसबैंड आइवर मैक्क्रे और बेटे रिवर के साथ इंस्टाग्राम पर एक क्यूटेस्ट वीडियो शेयर अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की एनाउंसेंट की है.   सोशल मीडिया स्टार अलाना पांडे के घर पर दी एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है. जी हां अलाना पांडे और उनके हसबैंड दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. इस से पहले अलाना ने साल 2024 में अपने पहले बेटे रिवर को जन्म दिया था. ये दूसरी बार है जब कपल बार पैरेंट्स बनने जा रहा है.     अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ड्रीमी और क्यूटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अलाना सिंपल ड्रेस पहने हुए बहुत प्यारी लग रही हैं. अलाना अपने हसबैंड आइवर और बेटे रिवर के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.     वीडियो में अंत में अल्ट्रासाउंड की फोटो हाथ में थामे बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन में कपल ने लिखा- हम अब चार होने का होने जा रहे हैं.     जैसे ये वीडियो अलाना ने ये वीडियो शेयर किया फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें कमेंट करते हुए बधाई देने लगे. बधाई देने वालाें अनन्या पांडे , अहान पांडे, सुहाना खान, शनाया कपूर सहित अनेक सेलेब्स हैं. जो अलाना पर अपना प्यार लुटा रहे हैं  

Share this article