Close

एक बार फिर सलमान खान की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, असम में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए सलमान ने मिलाया NGO से हाथ, बेघर लोगों के लिए बनवाएंगे 500 घर (Salman Khan In Collaboration With An NGO Will Builds Homes For 500 Flood Affected People In Assam)

असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करने के बॉलीवुड सेलिब्रेटी सहित कई लोगों और एनजीओ ने मदद का हाथ बढ़ाया है. और अब सलमान खान के फाउंडेशन- बीइंग ह्यूमन (Salman Khan's Foundation Being Human) ने भी बाढ़ से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.

असम में आई विनाशकारी बाढ़ से पूरे राज्य को जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. असम की दुर्दशा को देखते हुए बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन ने भी पीड़ित लोगों की सहायता के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है.

मदद के पहले चरण में सलमान खान ने असम के बाढ़ पीड़ित लोगों को खाना बांटने का काम किया था और अब दुसरे चरण में सलमान खान और उनकी टीम बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए घर बनवाने का काम शुरू कर रही है.

असल में पिछले 3-4 दिन से एक्टर रणदीप हुड्डा के कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. जिनमें रणदीप हुड्डा ज़मीनी स्तर पर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उनके विडियोज देखने के बाद सलमान खान ने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए रणदीप हुड्डा से कॉन्टैक्ट किया.

रणदीप ने वहां के हालातों से सलमान को अवगत कराते हुए उन्हें बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाके में किन किन सामानों की ज्यादा जरूरत है. रणदीप ने ये बताया कि बेघर लोगों की मदद के लिए उनका एनजीओ बांस और टिन शेड से बने सेमी-परमानेंट घर बनाने की योजना बना रहा है. ये सेमी परमानेंट घर बाढ़-रोधी है. जिसकी कीमत 35,000 से 40,000 रुपये है.

सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद सलमान खान भी रणदीप हुड्डा के इस फाउंडेशन के साथ जुड़ गए. दोनों एक्टर ने एक साथ मिलकर 500 घर बनाने का फैसला किया है.

Share this article