जब भी स्वेदशी चीज़ों के इस्तेमाल की बात आती है तब हमारे प्रधानमंत्री उसका आव्हान करने से लेकर सभी को प्रोत्साहित व उत्साहित करने के लिए हमेशा अग्रणी रहे हैं. चूंकि आज राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस (नेशनल हैंडलूम डे) है पर भी नरेंद्र मोदी जी ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी बात कही. साथ ही सभी को इसे अपनाने और ख़रीदने की भी अपील की.
इसी ़फेहरिस्त में कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करके अपने मन की बात कही. उन्होंने भी लोगों को हैंडलूम के प्रति जागरूक किया. वे कहती हैं-

नमस्ते दोस्तों,
आज देखिए दिल्ली का नज़ारा. यहां बहुत बारिश हो रही है. और हम लोग जो हैं, हम फास्ट फूड, फास्ट लाइफ और फास्ट फैशन वाली जनरेशन हैं. और मुझे भी बचपन से बहुत शौक रहा है. फिल्मों में जब मैंने शुरुआत की, तो चाहे मेरी रेड कारपेट लुक्स हो या एयरपोर्ट जाना या फिल्मों में मेरा परिधान हो या किसी तरह का कोई रैंप वॉक हो मुझे हमेशा से ही एक फैशनफिस्टा कहा गया है.
और मेरा घर जो है हमेशा ही इंटरनेशनल ब्रांड से, पूरा न जाने कैसे कैसे हर तरह के ब्रांड से भरा रहता था.
मेरी भी यह सोच थी कि हैंडलूम जो है वो कभी कभार जब हमें अपनी भारतीयता दिखानी हो या कभी कभार कोई शादी हो या साल में एकाध बार ही वो जो पहनने वाली चीज़ है.
लेकिन जब साल 2014 में सम्माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने हमें आत्मनिर्भरता के साथ आत्मसम्मान के प्रति जो जागरूक किया. तो मुझे भी एहसास हुआ कि जिन लोगों को हम फॉलो करते हैं, चाहे वो अमेरिकन हो, चाहे यूरोपियन हो, वो तो अपनी संस्कृति में ओतप्रोत हैं. लेकिन हम जो हैं अपनी एथिनिसिटी दिखाने के लिए अपनी संस्कृति और अपनी भारतीयता दिखाने के लिए... कितनी बार जो ब्रेन वॉशिंग है, उसका मुझे एहसास हुआ.
एनी वे लॉन्ग स्टोरी शॉर्ट आज देखिए ये मैंने विव का पहना है, जो गुजरात एरिया के कच्छ से बिलॉन्ग करता है.
यह भी पढ़ें: हिंदुत्व पर कंगना रनौत की ललकार… (Kangana Ranaut’s challenge regarding Hindutva)
एक विव जो है, वो स़िर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है. मेरा यह मानना है कि मैं ख़ुद एक कलाकार हूं. मुझे ऐसा लगता है कला जो है वो ईश्वर के प्रति हमारा प्रेम होता है. तो यह एक परिवार का, एक समुदाय का, एक ऐसे गांव का, जिसका चाहे मैं पैदा होते हुए हिस्सा न रही हूं, आज वो मेरी ज़िंदगी का हिस्सा है. वो मेरे लिए जो है एक मेरी चाहे वो व्यक्तित्व को, मेरी शख़्सियत को आज वो गहरा हिस्सा है.
तो यह संस्कृति की जो एक हमारी धारा चलती आ रही है यह इस जनरेशन को भी आगे बढ़ानी है दोस्तों. तो आइए हैंडलूम से जुड़े और हैप्पी हैंडलूम डे सबके लिए. और सबसे ज़्यादा प्रधानमंत्री जी ने जो हम सब को अपील की है कि आज कुछ न कुछ हम हैंडलूम से ख़रीदें. वो आज हम करेंगे. और सब को फिर से और ख़ासकर मेरे जो विवर (बुनकर) भाई-बहन बंधु हैं उनके लिए भी बहुत बहुत शुभकामनाएं!
कंगना रनौत के इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किए.



सच, कंगना रनौत की तरह हर कोई अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हुए इन बुनकरों के तरफ़ साथ व सहायता का हाथ बढ़ाएं तो भविष्य में वे न जाने कितने आगे बढ़ते जाएंगे. और देश ही नहीं विदेशों में भी भारतीय हैंडलूम का नाम होने के साथ उसे एक ख़ास पहचान भी मिलेगी.

Photo Courtesy: Social Media
