संजू बाबा (Sanju Baba) भले ही अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) से दूर हों, लेकिन उन्हें स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते. कुछ समय पहले फ़ादर्स डे पर त्रिशाला से मिलने वो न्यूयॉर्क पहुंच गए थे और बेटी को सरप्राइज दिया था. उन्होंने फ़ादर्स डे पर बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था. और आज जब कि त्रिशाला अपना बर्थडे (Trishala Dutt 38th birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं, तो संजू बाबा ने बिटिया पर जीभरकर प्यार उड़ेला है.
त्रिशाला दत्त आज 10 अगस्त को अपना 38th बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास दिन पर संजू बाबा ने बिटिया को खास अंदाज में बर्थडे विश (Sanjay Dutt showers love on daughter Trishala Dutt birthday) किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर त्रिशाला के साथ बेहद प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं और बेटी के लिए खास नोट (Sanjay Dutt’s post for Trishala’s birthday) लिखा है.

संजय दत्त ने त्रिशाला को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “तुम चाहे कितनी भी बड़ी हो जाओ, मेरे लिए हमेशा छोटी सी बच्ची ही रहोगी. हैप्पी बर्थडे त्रिशाला.
संजय दत्त ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दोनों के बीच ज़बरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. तस्वीरों में संजय दत्त ने बड़े प्यार से3 त्रिशाला को गले लगाया हुआ है और दोनों बेहद खुश लग रहे हैं. दोनों की ये बॉन्डिंग अब फैंस का दिल जीत रही है और फैंस भी अब कमेंट करके त्रिशाला को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं.

29 जुलाई को संजय दत्त के बर्थडे पर बेटी त्रिशाला ने भी पापा के लिए दिल को छू लेनेवाला पोस्ट लिखा था. त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें रूह का हिस्सा बताया है. त्रिशाला ने संजय दत्त को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “मेरी रूह के दूसरे हिस्से को जन्मदिन मुबारक. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा.”

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर न्यूयॉर्क में रहती हैं. वो पेशे से Psychotherapist हैं और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार की बेटी होने के बावजूद प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं. हालांकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया से अच्छी खासी कमाई भी करती हैं.


