
सिया और शौर्य अब पौने दो साल के हो गए हैं और जब भी श्रद्धा उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पट शेयर करती हैं, फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाते हैं. श्रद्धा ने एक बार फिर अपने लिटिल प्रिंस और प्रिंसेस की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इतनी क्यूट है कि आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है.
दरअसल श्रद्धा आर्य इन दिनों अपनी फैमिली संग थाईलैंड में वेकेशन एन्जॉय (Sharddha Arya enjoying vacation in Thailand) कर रही हैं, जहां वो अपने पति राहुल नागल (Rahul Nagal) और जुडवां बच्चों संग बेस्ट मोमेंट्स एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें (Sharddha Arya family vacation pics) उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. तस्वीरों में कभी सिया और शौर्य बीच बेबीज़ बनकर मॉम संग रेत में खेलते नज़र आ रहे हैं तो कभी नारियल पानी एन्जॉय करते दिख रहे हैं.

कभी पापा और मम्मी संग एडवेंचर करते नज़र आ रहे हैं तो कभी थाईलैंड के खूबसूरत स्पॉट पर पोज़ देते. इसमें कोई डाउट नहीं है कि श्रद्धा आर्य के इन वेकेशन पिक्चर्स में सारी लाइमलाइट उनके बेबीज़ चुरा ले गए हैं.
श्रद्धा आर्या की ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया की क्यूटेस्ट पोस्ट बनी हुई है. फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और सिया और शौर्य के मोस्ट अडोरेबल बता रहे हैं. वहीं कुछ फैंस श्रद्धा से टीवी पर लौटने की अपील भी कर रहे हैं. उन्होंने कॉमेंट सेक्शन में लिखा है कि वो श्रद्धा को टेलीविजन पर बहुत मिस कर रहे हैं.

