Close

अपनी मां के निधन से टूट गए थे गोविंदा, नदी में डूबकर जान देना चाहते थे एक्टर, बोले- सब कुछ खत्म हो गया था (Govinda Wanted To Commit Suicide In The Narmada River After His Mother Death)

एएनआई को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में गोविंदा (Govinda) ने इस बात का खुलासा किया कि अपनी मां के मौत से (Mother Death) बुरी तरह से टूट गए थे. इतने निराश हो गए थे कि जीना ही नहीं चाहते थे. यहां तक कि नर्मदा नदी (Narmda River) में उतरकर उन्होंने जान देने की कोशिश की (Attempt To Suicide)

 

Govinda

 

62 वर्षीय गोविंदा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में गोविंदा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ये बताया कि अपनी मां के निधन से वे इतने सदमे में थे कि नर्मदा नदी में डूबकर सुसाइड की कोशिश की थी.

 

Govinda

बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि वे अपनी मां निर्मला देवी के बेहद करीब थे. अपनी मां को वे भगवान मानते थे. शादी शुदा होने के बाद मां ने सादा जीवन बिताया. माँ के जाने के बाद मैं बहुत टूट गया था. जिस समय वे जा रही थीं तो लगा कि बस अब हो गया. मैं इतना टूट गया था कि सुसाइड करने के लिए नर्मदा नदी के अंदर चला गया. मुझे लगा कि थोड़ा आगे जाकर मां मिल जाएगी.

Govinda

 

एक्टर से पूछा कि क्या उस समय उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल आ रहा था, तो गोविंदा ने कहा- कुछ हद तक. मैं अपनी माँ से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ था. इस दौरान एक साधु राम कुंडल ने उन्हें आवाज देकर वापस बुलाया. उस आवाज़ को सुनकर वे होश में आए.उन्होंने कहा कि मैं कुछ गलत कर रहा हूं. मुझे ये एहसास हुआ कि मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है.

 

Govinda

गोविंदा को उस मानसिक स्थिति से बाहर निकलने में उन्हें लगभग 10-15 दिन लगे. वक्त के साथ, उन्हें महसूस होने लगा कि उन्हें आगे बढ़ते रहना है. बता दें कि गोविंदा के पिता अरुण कुमार आहूजा बीते ज़माने के एक्टर थे. उन्होंने शास्त्रीय सिंगर और एक्ट्रेस नजमा से शादी की थी जो मुस्लिम थीं. बाद में उनका नाम बदलकर निर्मला देवी हो गया था.

Share this article