Close

बप्पा के दर्शन करने सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एथनिक आउटफिट पहने हुए एक्ट्रेस ने किया हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन (Priyanka Chopra visits Siddhivinayak temple in Mumbai, waves at fans in pink ethnic suit)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopda) गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) को बहुत मानती हैं. जब भी इंडिया में होती हैं, तो अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर मुंबई के आइकॉनिक सिद्धि विनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने जरूर जाती हैं. आज सोमवार, 10 अगस्त को भी प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर के एथनिक आउटफिट पहने हुए सिद्धि विनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंची.

इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा आज गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में स्पॉट हुईं. बप्पा के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने के बाद एक्ट्रेस ने मंदिर के बाहर खड़े अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

Priyanka Chopra

मंदिर विजिट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडीशनल और सिंपल ड्रेस में स्पॉट हुईं. खूबसूरत पिंक एथनिक आउटफिट पहने ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुल रखा था. एक्ट्रेस का ये सिंपल और एलिगेंट स्टाइल फैंस का दिल जीत रहा है.

Priyanka Chopra

और अब एक्ट्रेस के मंदिर विजिट की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो एक्ट्रेस मंदिर से बाहर निकलते हुए, मुस्कुराते हुए और कुछ पल रुक कर फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए दिख रही हैं. जब प्रियंका सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश कर रही थी, तो अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देखने के लिए भीड़ जमा थी. जाने से पहले भी एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया.

Priyanka Chopra

फैंस के साथ एक्ट्रेस का ये दोस्ताना व्यवहार सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच रहा है. फैंस एक्ट्रेस को इतने पास से देखने का वीडियो बनाने लगे. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का सिद्धि विनायक मंदिर का विज़िट तब का है जब वे प्रियंका मुंबई में थीं.

Share this article