मॉडल एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और आदित्य सील (Anushka Ranjan and Aditya Seal) के घर डबल खुशियां आई हैं. शादी के पांच साल बाद उनके घर गुड न्यूज आई है. कपल को ट्विन बेबी गर्ल्स (Anushka Ranjan and Aditya Seal welcome twins) हुई हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है. लगे हाथ उन्होंने जुड़वां बेटियों के नाम भी रिवील कर दिए हैं.

अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने 23 अगस्त को जुड़वां बेटियों को वेलकम किया और देर रात जॉइंट पोस्ट के जरिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने बेटियों के नाम का भी खुलासा (Anushka Ranjan reveals name of twin baby girls) कर दिया है.

अनुष्का और आदित्य ने सोशल मीडिया पर रख प्यारा सा कार्ड शेयर किया है, जिसमें दो बेबी गर्ल्स की तस्वीरें हैं. कार्ड पर लिखा है, “ये न्यूज़ शेयर करते हुए हम बहुत एक्साइटेड हैं. अपनी बेटियों – वीरा रंजन सील और माही रंजन सील – को वेलकम करते हुए हमारा दिल खुशी से भर गया है. जन्म: 23.08.2026. अनुष्का और आदित्य.” इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमारी खुशियां हमारी ज़िंदगी को रोशन करने आ गई हैं. हमारा दिल प्यार और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ है. वीरा और माही (Vira and Mahi) .” कपल ने अपनी बेटियों का नाम वीरा और माही रखा है.

जैसे ही कपल ने ये गुड न्यूज शेयर की, फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. रकुलप्रीत, गौहर खान, नेहा धूपिया, अथिया शेट्टी, मसाबा गुप्ता समेत कई सेलेब्स ने कपल को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी है. वहीं फैंस भी कपल पर भर भरकर प्यार लुटा रहे हैं.

अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने चार साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 21 नवंबर 2021 को धूमधाम से शादी की थी. अनुष्का रंजन काफी समय से कंसीव करने की कोशिश कर रही थीं. नॉर्मल तरीके से उनके लिए मां बनना मुश्किल हो रहा था इसलिए उन्होंने IVF के जरिए मां बनने का फैसला किया और इसी साल की शुरुआत में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.

