Close

रक्षा बंधन के ज्वेलरी वाले ऐड में कृति सेनन ने पहना मॉर्डन आउटफिट, सोशल मीडिया पर हुई एक्ट्रेस की किरकिरी, कुछ यूजर्स ने की आलोचना, तो कुछ ने किया सपोर्ट (Kriti Sanon Wore Modern Outfit In Raksha Bandhan Jewellery Ad Social Media Mixed Reactions)

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Senon) को रक्षा बंधन का एड (Raksha Bandhan Ad) करना कुछ ज्यादा ही भारी पड़ रहा है. एक्ट्रेस को एड में रक्षा बंधन के मौके पर मॉडर्न आउटफिट पहनने और एड के कॉन्सेप्ट को लेकर ऑनलाइन क्रिटिसिजम (Online Criticism) का सामना करना पड़ रहा है. ये ऐड सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है.

Kriti Sanon

एक्ट्रेस कृति सेनन रक्षा बंधन के मौके पर एक ज्वेलरी एड में नजर आईं. लेकिन कृति के फैंस को उनका ये एड पसंद नहीं आया. ज्वेलरी के इस नए ऐड में कृति अपने भाई को राखी बांधती है. इतने में उनका पेट डॉग वहां पर आकर भौंकने लगता है कि उसे भी राखी बांधे. फिर एक्ट्रेस अपने पेट को भी राखी बांधती है.

Kriti Sanon

एड में कृति ऑफ-व्हाइट ब्रैलेट स्टाइल वाला ब्लाउज़, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने हुए नज़र आ रही है. और पेट वाले सीन को देखकर लगता है कि ज्वेलरी ब्रांड डॉग को फैमिली मेंबर के तौर पर दिखा रहा है और उसे भी फैमिली के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट करते हुए दिखाया है.

Kriti Sanon

असल में एड का मैसेज ट्रेडिशनल फेस्टिवल को मॉडर्न सोच और स्टाइल देना है. लेकिन कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या यह आउटफिट इस मौके के लिए सही है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये एड इंडियन फेस्टिवल का मज़ाक उड़ा रहा है, दूसरे यूजर्स ने एक्ट्रेस के आउटफिट सिलेक्शन और त्योहार की रस्म में पेट डॉग को दिखाने पर कड़ी आलोचना की है.

Kriti Sanon

तीसरे यूजर ने लिखा-एक बार फिर हिंदू त्योहारों का अपमान किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर कोई भी महिला ऐसे कपड़े नहीं पहनती. कृति सेनन, तुम्हें शर्म आनी चाहिए. चौथे ने कमेंट किया है – ज्वेलरी ऐड में कृति सेनन अपने भाई को राखी बांधते समय ब्रा पहने हुए हैं. आप उन्हें ईद या क्रिसमस का मज़ाक उड़ाते हुए नहीं देखेंगे.

Kriti Sanon

कृति या ब्रांड ने अभी तक इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

 

Share this article