Close

क्या कहती है आपकी भाग्य रेखा? (What does your fate line say?)

भाग्य रेखा यानी मध्यमा उंगली की ओर जानेवाली ऊर्ध्वाधर रेखा. यह रेखा आपके भाग्य का फ़ैसला करती है. आप कामयाबी के आसमान को छूएंगे या आपकी पूरी ज़िंदगी बस उतार-चढ़ाव में ही गुज़रेगी. आप मशहूर होंगे या आपकी ज़िंदगी यूं ही गुज़र जाएगी. सब कुछ बता देती है भाग्य रेखा.

आख़िर कैसे जानें कि आपकी भाग्य रेखा क्या कह रही है. बिल्कुल आसान है यह, उसकी स्थिति देख लें और उसकी भाषा समझ लें, इस तरह-

यदि रेखा टेढ़ी-मेढी हो

इसका मतलब है आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लगा ही रहेगा. आप बहुत कोशिश करेंगे, फिर भी मंज़िल तक पहुंचना आपके लिए इतना आसान नहीं होगा.

यदि रेखा बीच बीच में टूटी हो

जोख़िम भरे करियर वेंचर के असफल हो जाने से आपको निराशा हाथ लगने की संभावना है. लेकिन कोशिशें करना न छोड़ें. आपको यक़ीनन कामयाबी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: क्या‌ आप जानते हैं शिवजी से‌ जुड़े इन बातों को… (Do you know these things related to Lord Shiva?)

सीधी और लंबी रेखा

ये इस बात का संकेत देती है कि सफलता की मंज़िल आपके लिए बिल्कुल सीधी और आसान है, और आप बहुत जल्दी सफल हो जाएंगे.

भाग्य रेखा हथेली के मध्य से शुरू हो रही हो

तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में अच्छी बातें होंगी, पर इसके लिए आपको इंतज़ार करना पड़ेगा.

अगर भाग्य रेखा छोटी और सीधी हो और उसकी ऊपर की ओर शाखाएं हों..

इसका मतलब है कि आप बेहव महत्वाकांक्षी है और आप अपनी मंज़िलें ख़ुद तलाशेंगे.

भाग्य रेखा अंगूठे की ओर मुड़ी हुई हो

यह इस बात का संकेत है कि आपको अपने माता-पिता से टैलेंट विरासत में मिला है.

अगर भाग्य रेखा तर्जनी की ओर मुड़ी हो

इसका मतलब है कि आप बहुत मशहूर होंगे/होंगी.

– रेषा गुप्ता

यह भी पढ़ें: जानें गणेश जी को प्रसन्न करने और मनोकामना पूरी करने के उपाय (How To Get Blessings Of Lord Ganesha)

Photo Courtesy: Freepik

Share this article